UP बोर्ड के बाद अब UPPSC एग्जाम में परीक्षार्थी ने कॉपी में रखे 1 हजार के नोट

इलाहाबाद। यूपी बोर्ड की कॉपियों में नोट मिलना आम बात है, लेकिन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सम्मिलित अवर अभियंता (सामान्य चयन) परीक्षा 2014 में हुई थी। इस परीक्षा में परीक्षार्थी द्वारा कॉपियों में एक-एक हजार के नोट रखने का मामला सामने आया है। चार साल बाद कॉपियों का मू्ल्यांकन शुरू हुआ तो उत्तर पुस्तिकाओं में नोट मिले है। हालांकि इस मामले में आयोग ने अब कार्रवाई करते हुए परीक्षार्थी को तीन साल के लिए आयोग की परीक्षाओं से डिबार कर दिया है।

one thousand rupees in copy in JE examination

जेई परीक्षा का हाल
उत्तर प्रदेश में सम्मिलित अवर अभियंता (सामान्य चयन) भर्ती 2013 की लिखित परीक्षा अप्रैल 2014 में हुई थी। 3222 पदों वाली इस भर्ती की लिखित परीक्षा होने के बाद भर्ती प्रक्रिया ठप हो गई और अब अभ्यार्थी के प्रदर्शन व मांग के बाद एक बार फिर से भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। जिसके तहत इस समय लिखित परीक्षा की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन हो रहा है। मूल्यांकन के दौरान कृषि अभियांत्रिकी प्रथम एवं द्वितीय विषय तथा हिन्दी विषय की उत्तर पुस्तिकाओं में एक अभ्यर्थी ने अजीब कारनामा किया था। अभ्यर्थी ने तीनों विषय की कॉपी में एक-एक हजार रुपए के नोट चिपकाने के साथ ही कई पन्नों पर अपना मोबाइल नंबर लिख दिया था।

तीन साल के लिए डिबार
जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार ने बताया कि अभ्यर्थी सुरजीत सिंह निवासी ग्राम हविलिया पोस्ट कमेत जिला इटावा ने अनुचित रूप से कॉपियों पर एक-एक हजार रुपए के नोट चिपका कर अपना मोबाइल नंबर लिखा था। नियमों की अवहेलना व अनुशासन तोडने पर सुरजीत सिंह को 19 जनवरी 2018 से तीन साल के लिए आयोग की सभी परीक्षा, साक्षात्कार और चयन से डिबार कर दिया गया है। अभ्यर्थी अब उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के साथ ही संघ लोक सेवा आयोग और देशभर के किसी भी आयोगों की भर्ती परीक्षाओं में 3 साल तक शामिल नहीं हो सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+