देश में है एक ऐसा डाकघर जहां आज तक नहीं फहराया गया झंडा, कर्मचारियों को भी नहीं लगता जरूरी

शाहजहांपुर में एक डाक घर ऐसा है जहां कभी किसी भी राष्ट्रीय पर्व पर झंडा नहीं फहराया जाता है। अधिकारी तो हैं ही लापरवाह कर्मचारियों के लिए भी यह मात्र एक छुट्टी का दिन है।

शाहजहांपुर। देश में 68वें गणतंत्र दिवस की धूम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर प्रदेश के राज्यपाल और सभी अधिकारी अपने-अपने जिले में गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहे हैं। लेकिन यूपी के शाहजहांपुर में एक डाक घर ऐसा है जहां कभी किसी भी राष्ट्रीय पर्व पर झंडा नहीं फहराया जाता है।

देश में है एक ऐसा डाकघर जहां आज तक नहीं फहराया गया झंडा, कर्मचारियों को भी नहीं लगता जरूरी

यह डाकघर शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र के बस अड्डे के पास मौजूद है। इस डाकघर में रोज कर्मचारी आते हैं और अपना दिन भर का काम करते हैं लेकिन गणतंत्र दिवस पर कार्यालय को बंद ही रखा गया। कर्मचारियों के लिए यह मात्र एक छुट्टी का दिन है।

देश में है एक ऐसा डाकघर जहां आज तक नहीं फहराया गया झंडा, कर्मचारियों को भी नहीं लगता जरूरी

जिले के डीएम और एसपी पुलिस लाइन में झंडा फहरा कर सलामी दे रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ डाक घर कर्मचारियों ने कार्यालय खोलना भी मुनासिब नहीं समझा। आमतौर पर सरकारी भवन, ऑफिसों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है। लेकिन ऐसे भी संस्थान, कार्यालय या फिर यह डाकखाना है जिसे देश प्रेम व्यक्त करना जरूरी नहीं लगता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+