अखिलेश का ऐड कैंपेन, न दिखी साइकिल और न ही नेताजी

सपा में मचे घमासान के बीच यूपी के सीएम अखिलेश यादव का एक विज्ञापन सामने आया है। जिसमें केवल और केवल अखिलेश यादव ही नजर आते हैं।

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी में जारी घमासान के बीच यूपी के सीएम अखिलेश यादव का एक ऐड कैंपेन सामने आया है। जिसमें केवल और केवल अखिलेश यादव को फोकस किया गया है। हालांकि इस ऐड कैंपेन को आधिकारिक तौर पर प्रदर्शित नहीं किया गया है।

समाजवादी पार्टी में घमासान के बीच सामने आया ऐड

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव के बीच तनातनी की बातें सबके सामने आ चुकी है। हालांकि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने पार्टी में सबकुछ ठीक होने की बात कही है।

ऐड कैंपेन में केवल और केवल अखिलेश यादव आए नजर

ऐड कैंपेन में केवल और केवल अखिलेश यादव आए नजर

इस सबके बीच यूपी के सीएम अखिलेश यादव का एक विज्ञापन सामने आया है। जिसमें केवल और केवल अखिलेश यादव ही नजर आते हैं। हालांकि समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि आधिकारिक तौर पर इस ऐड कैंपेन को प्रदर्शित नहीं किया गया है।

इस ऐड कैंपेन में न तो समाजवादी पार्टी का कोई नेता नजर आता है और न ही पार्टी का चुनाव चिन्ह साइकिल। पूरे ऐड कैंपेन में पूरा फोकस अखिलेश यादव पर रखा गया है।

मिलनसार नेता के तौर पर किया गया है पेश

मिलनसार नेता के तौर पर किया गया है पेश

इसमें दिखाया गया है कि कैसे अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर हर वर्ग, हर समूह के बीच लोकप्रिय हैं। उन्होंने मिलनसार नेता के तौर पर खुद को पेश किया है।

इस ऐड कैंपेन की शुरूआत में अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी और सपा सांसद डिंपल यादव भी नजर आती हैं। वो अखिलेश को सुबह में नाश्ता परोसती नजर आती है। इस दौरान अखिलेश के बच्चे भी उनके साथ नाश्ता करते हुए दिखाई देते हैं।

अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर करते हैं बैठक

अधिकारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर करते हैं बैठक

इसके बाद अखिलेश यादव अधिकारियों के साथ कैसे बैठक करते हैं। उनसे बातें करते हैं। फिर सीएम कार्यालय में वो कैसे अधिकारियों से मिलकर जरूरी मुद्दों पर उनसे चर्चा करते हैं, ये सब कुछ ऐड कैंपेन में नजर आता है।

इस दौरान ऐड कैंपेन में अखिलेश यादव के घर से बाहर निकलने की तस्वीरें भी हैं जिसमें उनके अपनी गाड़ी में रहने के दौरान लोग उनका स्वागत करते हुए हाथ हिलाते दिखाई देते हैं। इस तस्वीर में नजर आता है कि कैसे हर वर्ग उन्हें पसंद करता है। खुद अखिलेश भी लोगों के हाथ हिलाने पर हाथ हिलाकर उनको जवाब देते हैं।

युवाओं के लोकप्रिय नेता के तौर पर किया गया पेश

युवाओं के लोकप्रिय नेता के तौर पर किया गया पेश

इतना ही नहीं ऐड कैंपेन में अखिलेश यादव अधिकारियों संग बैठक करके रणनीति बनाते तो नजर आते ही हैं। साथ ही उनके युवा वर्ग के बीच भी लोकप्रियता को दिखाने की कोशिश की गई है।

वह युवाओं को संबोधित करते नजर आते हैं। एक नेता, प्रदेश का मुख्यमंत्री होने के बाद भी कैसे अखिलेश अपने परिवार को वक्त देते हैं ये भी इस ऐड कैंपेन में दिखाई देता है।

परिवार और बच्चों को देते हैं पूरा वक्त

परिवार और बच्चों को देते हैं पूरा वक्त

ऐड के आखिरी हिस्से में दिखाया जाता है कि कैसे अखिलेश यादव अपने बच्चों के साथ मिलकर खेल खेलते हैं। उनके बीच भी वक्त गुजारते हैं।

इस दौरान उनकी पत्नी और सांसद डिंपल यादव भी उनके साथ रहती हैं। कुल मिलाकर पूरे ऐड कैंपेन में केवल और केवल अखिलेश यादव ही नजर आते हैं। साथ ही वो अकेले में खड़े होकर भविष्य की रणनीति को लेकर योजना बनाते दिखाई देते हैं।

ऐड कैंपेन का नाम 'उत्तर प्रदेश, इंडिया इज फैमिली'

ऐड कैंपेन का नाम 'उत्तर प्रदेश, इंडिया इज फैमिली'

अखिलेश यादव के इस ऐड कैंपेन का नाम 'उत्तर प्रदेश, इंडिया इज फैमिली' रखा गया है। फिलहाल अभी ये ऐड कैंपेन तैयार किया जा चुका है लेकिन आधिकारिक तौर पर इसे प्रदर्शित नहीं किया गया है।

फिलहाल ऐड कैंपेन में जिस तरह से न तो सपा का चुनाव चिन्ह नजर आता है और ना ही इससे जुड़े नेता, केवल और केवल अखिलेश यादव ही पूरे ऐड में उभरकर सामने आते हैं। वीडियो देखने के लिए क्लिक करें...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+