'सब कुछ ठीक होगा, कोई समस्या नहीं है', आखिर अखिलेश को लेकर ये क्यों बोले मल्लिकार्जुन खड़गे?

Mallikarjun Kharge On Akhilesh Yadav: एक तरफ कांग्रेस के नेता एक के बाद एक झटका देते हुए पाला बदल रहे हैं। तो दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन में कांग्रेस के साथी दलों का भी व्यवहार कुछ समझ से बाहर है।

बंगाल में ममता बनर्जी ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया तो दिल्ली में आप कांग्रेस को सिर्फ एक सीट ऑफर कर रही है। वहीं समाजवादी पार्टी आने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने 27 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

Mallikarjun Kharge

अब तक तय नहीं सीट शेयरिंग फॉर्मूला

लोकसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन में सीटों के बटवारे पर अभी भी पेंच फंसा हुआ है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के सीट शेयरिंग का क्या फॉर्मूला होगा? इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। इस बीच बताया जा रहा है कि अखिलेश कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं।

Recommended Video

    'सब कुछ ठीक होगा, कोई समस्या नहीं है', आखिर अखिलेश को लेकर ये क्यों बोले मल्लिकार्जुन खड़गे?

    भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर बयान

    ऐसे में अब अमेठी पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से जब मीडिया ने अखिलेश यादव के भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर दिए गए बयान के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि सब ठीक होगा।

    अखिलेश ने जानिए क्या कहा था?

    दरअसल, अखिलेश यादव ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने को लेकर कहा था कि अभी कांग्रेस से बातचीत चल रही है। कई सूचियां उधर से आईं, इधर से भी गईं। जिस समय सीटों का बंटवारा हो जाएगा, उसी समय समाजवादी पार्टी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हो जाएगी।

    'सब कुछ ठीक हो जाएगा', बोले खड़गे

    अब अखिलेश के इस बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ने कहा कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। वह भी मान गए हैं और हमारे लोग भी मान गए हैं। कोई समस्या नहीं है।

    वहीं बीजेपी के 400 सीटों के नारे पर खड़गे कहा कि ''मैंने कहा वे (बीजेपी) कह रहे हैं कि वे 400 (एलएस सीटें) पार करेंगे, लेकिन इस बार वे संसद से बाहर होंगे।''

    आपको बता दें कि सपा की ओर से सोमवार को लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की गई है, जिसमें 11 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान है। इससे पहले सपा ने 16 उम्मीदवारों की घोषणा की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+