Ayodhya Ram Mandir पर बोली लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्राएं,कहा- राम को धर्म और मजहब से ऊपर उठकर देखने की जरूरत
Ayodhya Ram Mandir News Uttar Pradesh: जहां पूरे देश में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चर्चा का विषय है,वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लोकसभा क्षेत्र में भी इसे लेकर खासा उत्साह है। वन इंडिया हिंदी की टीम ने लखनऊ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों से बातचीत की और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर उनके विचार जानें।
सभी के लिए गौरव का पल
लखनऊ विश्वविद्यालय की बीएम अंतिम वर्ष की छात्रा श्रद्धा ने बताया कि अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम हम सभी के लिए गौरव का पल है। इसके लिए बीजेपी को श्रेय तो दिया लेकिन साथ में यह भी कहा कि जो विधि का विधान है,जिसे राम ने खुद रच रखा है वहीं होना है। हम अगर राम को किसी जाति और मजहब से हटाकर एक व्यक्तित्व के रुप में देखें तो ज्यादा उचित होगा। अगर हम इनके व्यक्तित्व को देखें तो हमें धैर्य, साहस, विपरीत परिस्थितियों जीने की कला, सभी को साथ लेकर चलने का त्याग यह सब कुछ सीखने को मिला।

Recommended Video
देश की बड़ी उपलब्धि
इन्होंने कहा कि यह हमारे देश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह देश की भव्यता का प्रतीक है।संपूर्ण राष्ट्र इसमें जुड़ रहा है। हर जाति मजहब के लोग इसमें जुड़ रहे हैं।
सबसे बड़ा दिन
बीएसी की छात्रा अंशिका ने बताया कि मैं व्यक्तिगत रुप से बहुत खुश हूं। सभी देशवासियों में वर्तमान समय में काफी उत्साह है। वहीं बीए की छात्रा जूही ने इसे बीजेपी की बेहतर पहल बताते हुए अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की सराहना की एंव इसे भगवान राम में आस्था रखने वालों के लिए सबसे बड़ा दिन बताया।












Click it and Unblock the Notifications