योगी के मंत्री बोले-कई बार ऊंची जातियों को गलत फंसा दिया जाता है, SC/ST एक्ट है सही

प्रतापगढ़। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर शुक्रवार को प्रतापगढ़ के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने जिले के हादीहाल में आयोजित कृत्रिम अंग सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने एससी और एसएसटी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि हर जिले में 2-4 लोगों को फर्जी एससी और एसएसटी के मुकदमे में फंसाया जाता है। हालांकि केन्द्र सरकार द्वारा इस मामले में अध्यादेश लाने पर उन्होंने कुछ भी नहीं कहा।

om prakash rajbhar said that fake cases SC-ST act

200 दिव्यांगों को वितरित की ट्राई साइकिल
इस दौरान उन्होंने शहर के 200 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल भी वितरित किया। वहीं, कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन की लापरवाही भी देखने को मिली। ट्राई साइकिल लेने आए दिव्यांगों के बैठने की व्यवस्था नहीं की थी। दिव्यांग जमीन पर ही बैठे रहे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने ओम प्रकाश राजभर ने कहा, कुर्सियों की व्यवस्था थी लेकिन कुछ में कार्यकर्ता बैठ गए और बाकि कुर्सियां खाली थीं। दिव्यांगों को कुर्सी में बैठने की दिक्कत थी जिस कारण वो जमीन में बैठे रहे।

पिछली सरकारों में चल रहा था बिना लाईसेंस के
देवरिया कांड पर बोलते हुआ उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने शेल्टर होम कांड त्वरित कार्रवाई की है। उन्होंने पूरे मामले की सीबीआई से जांच करने की सिफारिश की। राजभर ने कहा कि पिछली सरकारों द्वारा बिना लाइसेंस के नारी संरक्षण गृह चलाया जाता था इसमें हमारे अधिकारियों का क्या दोष है।

SC/ST पर फैसला सही
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एससी/एसटी एक्ट में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सही बताया है। उन्होंने कहा कि हर जिले में 2-4 लोग को फर्जी मुक़दमे में फसाया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+