Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अखिलेश से पीछा छुड़ाने का ओम प्रकाश राजभर को मिल गया नया बहाना ?, जानिए

लखनऊ, 29 जून: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में बीजेपी को शानदार जीत मिलने के बाद अब लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी को मिली जीत ने विपक्ष को हैरान कर दिया है। खासतौर से आजमगढ़ के रण में जिस तरह से समाजवादी पार्टी चारो खाने चित्त हुई है उससे सपा के सहयोगियों ने भी अब अखिलेश के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद अखिलेश को एसी कमरे से बाहर निकलने की सलाह देने वाले ओम प्रकाश राजभर फिर मुखर हो गए हैं। उन्होंने अखिलेश यादव को फिर नसीहत दी है। हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों की माने तो राजभर को गठबंधन से पीछा छुड़ाने का नया बहाना मिल गया है और वो इसका भरपूर उपयोग कर सकते हैं।

उपचुनाव में मिली हार के बाद राजभर ने अखिलेश को दी नसीहत

उपचुनाव में मिली हार के बाद राजभर ने अखिलेश को दी नसीहत

आजमगढ़ और रामपुर में हारने के बाद जहां समाजवादी पार्टी अपनी आर को लेकर चिंतन कर रही है वहीं दूसरी तरफ अब उनके सहयोगी भी उनको आंखे दिखाने लगे हैं। खासतोर से एसबीएसपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर अखिलेश पर हार को लेकर निशाना साधा है। राजभर ने कहा कि मैंने तो पहले ही कहा था कि राजनीति करनी है तो एसी कमरे से बाहर निकलना होगा। चुनाव लड़ेंगे लेकिन प्रत्याशी का प्रचार करने नहीं निकलेंगे। फिर ऐसी राजनीति किस काम की है। राजभर के इस रुख को यूपी के सियासत में कई मायनों से देखा जा रहा है।

क्या गठबंधन से अलग होने का बहाना राजभर को मिल गया

क्या गठबंधन से अलग होने का बहाना राजभर को मिल गया

आजमगढ़ और रामपुर में मिली हार के बाद क्या ओम प्रकाश राजभर भी अब समाजवादी पार्टी के गठबंधन से अलग होंगे। हालांकि अभी ये महज कयासबाजी ही है लेकिन उनके बयानों में कई गहरे राज छिपे हैं। परिणाम आने के बाद से ही वह अखिलेश पर हमलावर हैं। कुछ दिनों पहले ही महान दल के नेता केशव देव मौर्य ने अखिलेश यादव के साथ अपना गठबंधन तोड़ लिया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि अखिलेश को पिछड़ों से कोई मतलब नहीं है। केशव देव मौर्य एमएलसी बनना चाह रहे थे लेकिन अखिलेश ने भाव नहीं दिया था। हालांकि उस दौरान राजभर ने मामले को लेकर चुप्पी साध ली थी लेकिन उपचुनाव में हार ने राजभर को गठबंधन से अलग होने का नया बहाना तो दे ही दिया है।

विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी अखिलेश को कोसा था

विधानसभा चुनाव हारने के बाद भी अखिलेश को कोसा था

तीन महीने पहले ही यूपी में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को आड़े हाथों लिया था। चुनाव में राजभर अखिलेश के साथ गठबंधन में शामिल थे लेकिन हार के बाद उन्होंने अखिलेश को फिर से कोसना शुरू कर दिया है। हालांकि विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद ओम प्रकाश राजभर ज्यादा मुखर नहीं हुए थे क्योंकि उन्हें लग रहा था कि यूपी में राज्यसभा और एमएलसी की सीटों पर होने वाले उपचुनाव में अखिलेश उनको एक सीट तो दे ही देंगे।

राज्यसभा और एमएलसी चुनाव में अखिलेश ने नहीं दिया भाव

राज्यसभा और एमएलसी चुनाव में अखिलेश ने नहीं दिया भाव

विधानसभा चुनाव के बाद यूपी में राज्यसभा की 11 और एमएलसी की 13 सीटों पर चुनाव हुआ। पहले राजभर ने अखिलेश यादव पर राज्यसभा की एक सीट के लिए दबाव बनाया। वह अपने बेटे को राज्यसभा भेजना चाहते थे लेकिन अखिलेश के पास केवल तीन ही सीटें थीं। इसलिए वो राजभर के दबाव में नहीं आए और इन तीन सीटों पर कपिल सिब्बल, जावेद अली और जयंत चौधरी को राज्यसभा भेज दिया था। इसके बाद यूपी में एमएलसी की 13 सीटों को लेकर अधिसूचना जारी हुई। राजभर को लगा की इस बार अखिलेश उनको एक सीट जरूर देंगे। इसमें चार सीटें अखिलेश को मिलीं और 9 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार चुने गए। इसमें भी अखिलेश ने राजभर की डिमांड को नजरअंदाज कर दिया जिससे राजभर की नाराजगी बढ़ गई थी। हालांकि उन्होंने इसे जाहिर नहीं की थी। वो मौके का इंतजार कर रहे थे और शायद ये मौका उनको उपचुनाव में मिली हार ने दे दिया है।

अमित शाह के साथ राजभर की तस्वीर हुई थी वायरल

अमित शाह के साथ राजभर की तस्वीर हुई थी वायरल

यूपी में विधानसभा चुनाव में बीजेपी को शानदार जीत मिली थी और सपा का गठबंधन हार गया था। चुनाव के परिणाम आने के कुछ दिनों बाद ही एक ऐसी तस्वीर वायरल हुई थी जिसने यूपी की सियासत में खलबली मचा दी थी। वो तस्वीर ओम प्रकाश राजभर और गृहमंत्री अमित शाह के बीच मुलाकात की थी। दावा किया जा रहा था कि ये तस्वीर चुनाव के बाद की है जहां राजभर अमित शाह से गिले शिकवे दूर करने पहुंचे थे। इस मुलाकात के बाद से ही ऐसी अटकलें लगाईं जाने लगीं थी कि आने वाले दिनों में ओम प्रकाश राजभर अपना पाला बदल सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+