सीएम योगी से मिलने के बाद यूपी में टली राज्य कर्मचारियों की तीन दिवसीय महाहड़ताल

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने और आश्वासन के बाद राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना की बहाली को लेकर 25 अक्टूबर से होने वाली हड़ताल स्थगित हो गई है। इस बारे में कर्मचारी संगठनों की कार्यकारिणी बैठक के बाद शाम पांच बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी विधिवत घोषणा भी की जाएगी। मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद एक विशेष समिति का गठन तय हुआ है, जो दो महीने में रिपोर्ट देगी। समिति में केंद्र सरकार के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। कर्मचारियों का ये मामला पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने का है। इस हड़ताल में राज्य सरकार के अधीन आने वाले सभी विभाग हड़ताल पर जाने वाले थे।

आंदोलन की दी थी चेतावनी

आंदोलन की दी थी चेतावनी

यूपी राज्य कर्मचारियों से जुड़े कई संगठन पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आंदोलनरत हैं। उनकी मांग है कि सरकार न्यू पेंशन स्कीम की जगह पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करें। इसी को लेकर मंगलवार को हुई बैठक बेनतीजा रही, जिसके बाद गुरुवार से कर्मचारी और शिक्षकों ने हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया था। यदि हड़ताल तोड़ने के लिए उत्पीड़न का रास्ता अपनाया गया तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन में बदल जाएगी। चेतावनी मिलने के बाद यूपी सरकार ने हड़ताल ​को रोकने के लिए तमाम प्रयास शुरू कर दिए।

सीएम से मुलाकात के बाद हड़ताल को रोका

सीएम से मुलाकात के बाद हड़ताल को रोका

बुधवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात के लिए हरिकिशोर तिवारी के साथ 11 नेता को बातचीत के लिए बुलाए था। बैठक में बातचीत के बाद सीएम योगी ने कहा कि इतने बड़े मुद्दे पर इतनी जल्दी फैसला नहीं लिया जा सकता है। बैठक में सीएम योगी के निर्देश पर मुख्य सचिव ने 8 सदस्यीय समिति बनाई है। उधर कर्मचारी अब समिति बनाए जाने और हड़ताल को लेकर 2 बजे अहम बैठक करेंगे। जिस पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा कि हड़ताल की जाए या कुछ समय के लिए इसे रोका जाए।

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ समेत कई संगठनों ने दिया समर्थन

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ समेत कई संगठनों ने दिया समर्थन

पशु चिकित्सा अधिकारी संघ, ऑल इंडिया टीचर्स एसोसिएशन अरबी-मदारिस, उत्तर प्रदेश शिक्षेणेत्तर कर्मचारी संघ ने समर्थन का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष रामराज दुबे ने भी समर्थन ऐलान किया है। महासंघ के महामंत्री रामनरेश यादव ने कहा मांग पूरी नहीं होने तक कोई भी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सरकारी काम नहीं करेगा। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ स्वास्थ्य विभाग के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र पांडेय ने उत्पीड़न होने पर आवश्यक सेवाएं भी ठप करने की चेतावनी दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+