करवा चौथ मनाने में बुजुर्ग दंपति भी पीछे नहीं, 50 साल से साथ-साथ
बहराइच। एक दूसरे के सुख-दु:ख में सहभागी बनते हुए पचास बसंत से अधिक का समय गुजरा। दंपति उम्र के अंतिम पड़ाव पर हैं पर प्यार और मनुहार आज भी पहले जैसा है। उम्र के चौथे पायदान पर हैं या कहें जिंदगी के अंतिम पड़ाव से गुजर रहे हैं, पर ख्वाहिश सिर्फ इतनी है कि परिवार फले फूले, बेटे-बेटियां उन्नति करें। इसी चाहत के संग बुजुर्ग दंपति सात जन्म का सहभागी बनना चाहते हैं। पत्नियों का कहना है कि करवा चौथ के चांद से सिर्फ यही ख्वाहिश होगी कि अगले जन्म में भी साथ बना रहे।

तीन माह पूर्व मनायी है गोल्डेन जुबली
शहर के मोहल्ला वजीरबाग निवासी राधाकृष्ण पाठक जूनियर शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैं। बीते जून माह में उन्होंने शादी के पचास साल पूरा होने पर वर्षगांठ मनायी। गोल्डेन जुबली के बाद यह पहला करवा चौथ है। पत्नी विजय लक्ष्मी का कहना है कि करवा के चांद से यही कामना है, साथ बना रहे। वहीं राधाकृष्ण पाठक ने कहा कि करवा चौथ के मौके पर यादगार उपहार दूंगा।

जन्म-जन्म तक बना रहे साथ
शहर के मोहल्ला डिगिहा घसियारीपुरा निवासी रामबच्चा सिंह चौधरी व्यवसायी हैं। उन्होंने कहा कि छह माह पूर्व शादी के 50 साल पूरे हुए। बच्चों ने घर में जश्न मनाया। लेकिन यह करवा चौथ यादगार करवा चौथ है। वहीं पत्नी मालती सिंह चौधरी गोल्डेन जुबली के करवाचौथ का दीदार करने के लिए उत्साहित हैं। बोलीं कि जन्म-जन्मांतर साथ बना रहे, यही कामना है। उन्होंने कहा कि किसी उपहार की जरूरत नहीं, सिर्फ पति के आशीर्वाद की आवश्यकता है। हालांकि रामबच्चा सिंह ने बताया कि वह पत्नी को इस मौके पर मंगलसूत्र, पायल और नोजरिंग का उपहार देंगे।

यादगार रहेगा करवा चौथ का दिन
पयागपुर के मसूदपुर निवासी रामस्वरूप शर्मा और उनकी पत्नी सुंदरपती भी करवा चौथ पर गोल्डेन जुबली मना रहे हैं। दंपती ने कहा कि रविवार का चांद यादगार रहेगा। भगवान की कृपा से ऐसा दिन नसीब हुआ है। पेशे से कृषक रामस्वरूप ने कहा कि पत्नी ने कोई कामना नहीं की है। फिर भी कुछ न कुछ उपहार जरूर दूंगा।

दूंगा सोने की अंगूठी
पयागपुर निवासी गोविंद प्रसाद शुक्ला की पत्नी मालती देवी करवा चौथ को लेकर उत्साहित हैं। बोलीं कि शादी के बाद जीवन के 50 वर्ष काफी सुखमय रहे। यह सुख सात जन्मों तक बरकरार रहे। गोविंद प्रसाद ने कहा कि वह करवा चौथ के मौके पर पत्नी को अंगूठी उपहार में देंगे। परिवार के सदस्य भी माता-पिता के गोल्डेन जुबली, करवा चौथ को लेकर उत्साहित हैं।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications