योगी के मंत्री की मीटिंग में गहरी नींद में सो गए अधिकारी, देखिए वीडियो
कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी शाहजहांंपुर में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे जिसमें एक अजीब नजारा देखने को मिला।
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी शाहजहांपुर के जिला मुख्यालय में समीक्षा बैठक कर रहे थे जिसमें हर विभाग के अधिकारी शामिल हुए। यह समीक्षा बैठक चार घंटे तक चलती रही। इस दौरान कई अधिकारी सोते दिखे। यह पूरा नजारा कैमरे में कैद हो गया।

अधिकारियों को मंत्री ने दी सख्त हिदायत
समीक्षा बैठक में मंत्री ने पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारियों से फोन पर जनता की समस्याओं को सुनने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की तरफ से सख्त आदेश है कि हर हाल में फोन उठाएं और लोगों से बात करें। अगर किसी वजह से फोन नहीं उठा पाते हैं तो कॉल बैक करें। समीक्षा बैठक देर तक चलती रही जिसमें कुछ अधिकारी गहरी नींद में सोते हुए पाए गए।

मायावती और नसीमुद्दीन पर कसे तंज
कैबिनेट मन्त्री लक्षमी नारायण चौधरी ने नसीमुद्दीन सिद्दीकी और मायावती को एक ही थाली का चट्टा बट्टा बताया। उनका कहना है कि दोनों के पास एक-दूसरे के खुलासे हैं। पहले कभी नसीमुद्दीन विधायकों को पार्टी से निकालते थे लेकिन उन्हें ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
'आजम खान को भुगतना होगा खामियाजा'
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन के मामले पर उन्होंने कहा कि वो शिया वक्फ बोर्ड की जमीनों की जांच कर रहे हैं। आजम खान ने सपा शासन काल में वक्फ बोर्ड की जमीनों में बड़े पैमाने पर धांधली की है और आजम खां को उन धांधलियों का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications