फर्रुखाबाद के डीएसओ कार्यालय में कबाब के साथ छलके जाम, देखें वायरल वीडियो

Farrukhabad News,(फर्रुखाबाद)। यूपी के फर्रुखाबाद में जिला पूर्ति अधिकारी का कार्यालय इस समय शराब पीने का अड्डा बना हुआ है। यहां पूरे दिन शराब और कबाब का आनंद लेते दिखे हैं। यहां न तो किसी अधिकारी का भय है और ना ही समाज के बीच अपने सम्मान की चिंता है। डीएसओ राजेश सिंह खुलेआम अपने साथियों के साथ जाम छलकाते हैं। कार्यालय में बैठकर खुलेआम अपने साथियों के साथ शराब पी रहे डीएसओ जब कैमरे में कैद हुए तो उनके होश उड़ गए।

फर्रुखाबाद के डीएसओ कार्यालय में कबाब के साथ छलके जाम, देखें वायरल वीडियो

उन्होंने अपनी फोटो को डिलीट करने के लिए पत्रकारों के पास एड़ी से चोटी तक का जोर लगा दिया। डीएसओ का वीडियो वायरल हो गया है और उनके शराब और कबाब से मोह के चर्चे जन जन तक पहुंच गए। खबर तो यहां तक है कि डीएसओ कार्यालय में इससे भी घटिया कृत्य किए जाते हैं। यहां कोटेदारों से दिन भर वसूली करके कुछ चुनिंदा लोगों द्वारा अय्याशी के साधन जुटवाए जाते हैं, जिसकी चर्चा जिले भर में जोरों पर है।

फर्रुखाबाद के डीएसओ कार्यालय में कबाब के साथ छलके जाम, देखें वायरल वीडियो

कोटेदारों ने ही डीएसओ के इस कारनामे की जानकारी पत्रकारों को दी। सबसे बड़ी बात यह है कि जनता राशन कार्डों के लिए भटकती रहती है। यहां तैनात अधिकारी उनको कागज पूरे न लाने के चलते टरका देते हैं। इस मामले पर जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि डीएसओ कार्यालय का मामला संज्ञान में आया है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+