महिलाओं के बाद अब पुरुषों का नम्बर, पुजारी की चोटी काटने का पहला मामला आया सामने
बुलंदशहर। महिलाओं की चोटी काटने का मामला तो आप काफी दिनों से सुन रहें। इसमें अब नया मोड़ आ गया है। जी हां महिलाओं के बाद अब पुरुषों का नंबर है। ताजा मामला बुलंदशहर सामने आया है जहां एक पुजारी की चोटी कटी है। बता दें कि पुजारी की चोटी उस वक्त कटी जब वो मंदिर में सो रहे थे। जब नींद खुली तो उनकी चोटी जमीन पर कटी हुई मिली।
अनीवास गांव के हनुमान मंदिर पर पिछेल 25 सालों से पुजारी नारायण गिरी उर्फ फुक्कर बाबा मंदिर की सेवा करें रहे हैं। शुक्रवार की देर हनुमान मंदिर के पुजारी नारायण गिरी उर्फ फुक्कर बाबा मंदिर के अंदर आश्रम में सो रहे थे। बाबा की मानें तो रात 12 बजे खटपट की आवाज आई। आवाज सुनकर बाबा की निंद खुल गई तो देखा उनकी जटा (चोटी) कटी हुई थी। बाबा की मानें तो उन्हें नहीं पता किसने उनकी जटा को काट दिया। महिलाओं के बाद अब पुरुषों के बाल काट ने का पहला मामला सामने आने के बाद लोगो में दहशत में हैं।
बीते तीन दिनों में बुलंदशहर, जहांगीराबाद, गुलावठी, अनूपशहर, पहासू, ककोड़, खुर्जा सहित कई क्षेत्रों में 25 महिलाओं की चोटी काटने के मामले सामने आए हैं। बता दें कि जहांगीराबाद के मौहल्ला रोगनग्रान में सोते समय अंजुम पुत्री नईम की चोटी कट गई। चोटी कटते ही युवती बेहोश हो गई। लोगों ने बेहोशी की हालत में अंजुम को प्राईवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। बता दें कि युवती की चोटी काटने के मामले में पुलिस को भी सूचना दी गई हैं।
गुलावठी के मोहल्ला बुद्धविहार निवासी सुल्ताना पुत्री मोहम्मद रफी की रात 12 बजे सोते समय चोटी काट दी गई। बताया जा रहा हैं कि घर में टंगी कैची से ही चोटी काटने की घटना को अंजाम दिया गया। बुलंदशहर के सेखडा गाँव के मनवीर सिंह की पुत्री की चोटी कट गई। चोटी कटने से युनती बेहोश हो गई। बन्द घर में युवती की चोटी कटने की घटना से घर वाले भी हैरान हैं।
चोटी कटी, वारदात घटती अफवाहो के सहारे क्यों पुलिस
चोटियां कट रही हैं, घटनाएं घट रही हैं। भले ही वो फर्जी हो या सच्ची हो, यह जांच का विषय हैं। इतने गम्भीर मामले को अधर में छोड़ना पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया हैं। चोटी कटने की सूचना पुलिस को मिल रही हैं। घटना का निरीक्षण भी पुलिस कर रही हैं लेकिन अफवाहो पर लगाम लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही हैं।