खुशखबरी! अब इलाहाबाद से दिल्ली दौड़ेगी हमसफर एक्सप्रेस, पढ़ें खासियत
इलाहाबाद। इलाहाबाद से दिल्ली का सफर और सुगम होने वाला है। रातों रात इलाहाबाद से दिल्ली पहुंचाने वाली एक और सुपर फास्ट ट्रेन पटरी पर दौड़ती नजर आएगी। इस ट्रेन का नाम हमसफर एक्सप्रेस होगा। जो हफ्ते में तीन दिन इलाहाबाद से दिल्ली के बीच आवागमन करेगी। भारतीय रेलवे की नई समय सारिणी में हमसफर एक्सप्रेस को जगह दे दी गई है। जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा भी जारी हो जाएगी। इस बावत उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी गौरव कृष्ण बंसल ने बताया यह ट्रेन यात्रियों की मांग व जरूरत को देखते हुये लॉन्च हो रही है। नयी समय सारिणी में यह शामिल है। जल्द ही मंत्रालय इसकी घोषणा कर देगा। उम्मीद है कि इसी साल नवंबर माह से यह ट्रेन यात्रियों के लिये उपलब्ध होगी।

हमसफर एक्सप्रेस की खासियत
भारतीय रेलवे के बेडे में शामिल होने जा रही हमसफर एक्सप्रेस रेलवे की लेटेस्ट सुविधा व टेक्नोलॉजी से लैस होगी। यह लंबी दूरी की ट्रेन सुपर फास्ट गति वाली ट्रेन का हिस्सा बनेगी। इसके सभी कोच यानी डिब्बे एलएचबी होंगे। प्रत्येक कोच में सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। हालांकि इस ट्रेन में आपको फैलेक्सी फेयर की व्यवस्था का भी सामना करना पडेगा। (सीटें बुक होने के साथ हर 10 फीसदी पर 10 प्रतिशत किराया बढ़ जायेगा।) । हर कोच में उच्च श्रेणी के अग्निश्मन के यंत्र होंगे। जो आग जैसी स्थिति से निपटने में कारगर साबित होंगे।
कब और कहां से मिलेगी ट्रेन
हमसफर एक्सप्रेस तीन दिन इलाहाबाद से दिल्ली जायेगी और वापसी भी करेगी। यह इलाहाबाद से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलेगी। इलाहाबाद में यह प्लेटफार्म नंबर एक पर लगेगी। रात 10 बजकर 20 मिनट पर ट्रेन इलाहाबाद से रवाना होगी। सुबह 6 बजे इसका आनंद विहार पहुंचने का समय होगा। अगले दिन इसी टाइमिंग पर यह वापसी भी करेगी। इलाहाबाद से यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को रवाना होगी।












Click it and Unblock the Notifications