'Nora Fatehi जैसा फिगर चाहिए', पति ने 3-3 घंटे कराया ‘कमरतोड़’ वर्कआउट! तंग आई पत्नी ने चौंकाने वाला काम किया

Nora Fatehi Jaisa Figure Banao: गाजियाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो सुनने में किसी बॉलीवुड ड्रामे से कम नहीं। एक महिला ने अपने पति पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं कि वह उसे नोरा फतेही जैसा फिगर बनाने के लिए 3-3 घंटे जिम में कमरतोड़ एक्सरसाइज करवाता था। इतना ही नहीं, अगर वह ऐसा करने में नाकाम रहती, तो उसे भूखा रखा जाता था।

पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने गाजियाबाद के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Nora Fatehi Jaisa Figure Banao

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद की एक युवती की शादी अप्रैल 2025 में मेरठ के एक युवक से हुई थी। शादी में युवती के परिवार ने जमकर खर्च किया था, जिसमें महंगी कार और नकद राशि भी दी गई थी। लेकिन शादी के कुछ ही दिन बाद ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे ताने देने शुरू कर दिए। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। वह दूसरी महिलाओं के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो देखता था और उसे ताना मारता था कि 'शादी करके उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई, उसे नोरा फतेही जैसी खूबसूरत पत्नी मिलनी चाहिए थी।'

'नोरा फतेही जैसा फिगर बनाओ'

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसे रोज 3-3 घंटे जिम में कसरत करने के लिए मजबूर करता था, ताकि वह नोरा फतेही जैसी फिगर पा सके। अगर वह कम समय तक वर्कआउट करती, तो उसे खाना नहीं दिया जाता था। ससुराल में उसे पौष्टिक खाना भी नहीं मिलता था, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि जब उसने पति को एक युवती से चैट करते देखा और विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई।

गर्भपात का आरोप

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि जब उसे अपनी गर्भावस्था का पता चला, तो उसने यह खुशखबरी सास को बताई, लेकिन उन्होंने कोई रुचि नहीं दिखाई। इतना ही नहीं, महिला का आरोप है कि उसके पति ने उसे एक गोली खिलाई, जिससे उसका गर्भपात हो गया।

ससुराल में घुसने नहीं दिया

प्रताड़ना से तंग आकर महिला अपने मायके चली गई थी। जुलाई 2025 में जब वह ससुराल लौटी, तो उसे घर में घुसने नहीं दिया गया। इसके बाद उसने गाजियाबाद के महिला थाने में पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज की। महिला ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट, और मानसिक प्रताड़ना के साथ-साथ गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

महिला थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए FIR दर्ज की है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला न सिर्फ दहेज उत्पीड़न और वैवाहिक हिंसा की गंभीर समस्या को उजागर करता है, बल्कि समाज में महिलाओं पर थोपे जा रहे अवास्तविक सौंदर्य मानकों पर भी सवाल उठाता है। अब देखना यह है कि पुलिस की जांच में क्या खुलासे होते हैं और इस मामले में इंसाफ कब मिलता है।

ये भी पढ़ें- Nora Fatehi: क्या मुस्लिम हैं नोरा फतेही? कौन सा धर्म मानती हैं एक्ट्रेस? लॉस एंजिल्स के आग में फंसीं हसीना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+