Nora Fatehi: क्या मुस्लिम हैं नोरा फतेही? कौन सा धर्म मानती हैं एक्ट्रेस? लॉस एंजिल्स के आग में फंसीं हसीना
Nora Fatehi: अमेरिका के लॉस एंजिल्स और कैलिफोर्निया के आसपास के जंगलों में लगी आग देखते-देखते पूरे शहर में फैलने लगी है। आग फिलहाल बेकाबू हो गई है। इससे हॉलीवुड को बहुत बड़ा नुकसान हो रहा है। इस भयावह आग में कई हॉलीवुड स्टार्स के घर जलकर राख हो गए हैं।
लॉस एंजिल्स में आग ने मचाई भयानक तबाही
वहीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने फैंस को इस भयानक तबाही का मंजर इंस्टा स्टोरी के जरिए दिखाया है। हालांकि प्रियंका चोपड़ा अभी तक इससे सुरक्षित हैं। वहीं इस आग के बारे में बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसिंग क्वीन नोरा फतेही ने अपना दर्दनाक अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

आग में फंसी नोरा फतेही
नोरा फतेही आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरती, टैलेंट और डांसिंग स्किल्स से बॉलीवुड में अपनी खास जगह बना ली है। फिलहाल डांसिंग क्वीन नोरा फतेही के धर्म को लेकर तरह तरह की बातें हो रही हैं। लोग ये जानने के लिए काफी एक्साइटेड रहते हैं कि नोरा कहां से और किस धर्म से हैं।
नोरा फतेही का करियर
-नोरा फतेही एक कनाडाई एक्ट्रेस, मॉडल, डांसर और सिंगर हैं। नोरा बॉलीवुड से लेकर साउथ की फिल्मों में अपनें डांसिंग नंबर्स से लोगों को दीवाना बनाती रहती हैं। वह हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल और मलयालम फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
-नोरा फतेही साल 2015 में टीवी के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 9 में दिखाई दी थीं। इसके बाद वह साल 2016 में टीवी के पॉपुलर रिएलिटी डांस शो झलक दिखला जा में नजर आई थीं।
-नोरा फतेही को बॉलीवुड फिल्म सत्यमेव जयते के 'दिलबर' सॉन्ग से काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इस सॉन्ग ने रिलीज के पहले 24 घंटों के अंदर ही यूट्यूब पर 20 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड बनाया था।
नोरा फतेही का धर्म क्या है?
-नोरा फतेही इस्लाम धर्म से हैं। वह एक मोरक्कन इस्लामिक अरबी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। नोरा फतेही का जन्म मोरक्को के एक परिवार में हुआ है। वह कनाडा में पैदा हुईं और वहीं की रहने वाली हैं। हालांकि कई इंटरव्यूज में नोरा फतेही कह चुकी हैं कि वह दिल से एक भारतीय हैं।
-मोरक्को-कनाडाई एक्ट्रेस नोरा फतेही ने बताया था कि वह एक स्ट्रिक्ट फैमिली से हैं इसलिए उन्हें कभी डांस सीखने की परमिशन नहीं मिली थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह पारंपरिक अरब परिवार से हैं।
-नोरा फतेही ने कहा था कि वह घर पर अपने कमरे में ही डांस की प्रैक्टिस करती थी और फेमस हस्तियों के फुटेज देखती थीं। उन्हीं को फॉलो करते-करते नोरा आज डांसिंग दिवा बन गई हैं।
लॉस एंजिल्स की आग में फंसी नोरा फतेही ने कही ऐसी बात
-नोरा फतेही ने लॉस एंजिल्स से वीडियो बनाया है और उसमें कहा है- दोस्तों मैं लॉस एंजिल्स में हूं और जंगल में भयानक आग लगी है। मैंने ऐसा पहले कभी कुछ नहीं देखा है। ये पागलपन है। हमें 5 मिनट पहले ही यहां से निकलने के लिए बोला गया है। इसलिए मैंने जल्दी से अपना सारा सामान पैक किया और मैं यहां से निकल रही हू।
-नोरा फतेही ने आगे कहा- मैं एयरपोर्ट के पास जाकर आराम करूंगी। आज मेरी फ्लाइट है और मुझे उम्मीद है कि मैं ये पकड़ पाऊंगी। मुझे उम्मीद है कि इसे कैंसिल नहीं किया जाएगा क्योंकि ये बेहद डरावना है। मैंने ऐसा पहले कभी एक्सपीरियंस नहीं किया है। मैं आपको अपडेट करती रहूंगी। उम्मीद है कि मैं समय से बाहर निकल पाउंगी।












Click it and Unblock the Notifications