YEIDA: 50 हजार करोड़ के निवेश से इलेक्ट्रानिक इंडस्ट्री का हब बनेगा Noida

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप ही अब ईडा नोएडा में अपने अधीन लगने वाले प्रोजेक्ट की निगरानी में जुटा है। नोएडा में बनने वाले इलेक्ट्रानिक पार्क में करीब 50 हजार करोड़ रुपये निवेश होंगे।

योगी आदित्यनाथ

Yamuna Expressway Industrial Development Authority: उत्तर प्रदेश के नोएडा में यूपी सरकार की ओर से इलेक्ट्रानिक पार्क की कवायद शुरू की गई है। योगी सरकार के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को लेकर ईडा अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले ही इस पार्क की घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से की गई थी। यूपी में लगातार दूसरी बार योगी सरकार बनने के बाद अब इलेक्ट्रानिक पार्क भी जल्द ही बनकर तैयार होगा। इलेक्ट्रनिक पार्क बनने के बाद यहां आसपास के हजारों लोगों को रोजगार के अवसर मुहैया होंगे।

Yeida के हाथों में है इलेक्ट्रानिक पार्क की कमान

अधिकारियों का दावा है कि नोएडा में बनने वाले इलेक्ट्रानिक पार्क की कमान Yeida के हाथों में होगी। ईडा के सीईओ अरुणवीर सिंह के मुताबिक इस पार्क में करीब 50 हजार करोड़ रुपये निवेश आने की उम्मीद है। अधिकारियों का कहना है कि इनवेस्टर फ्रेंडली नीतियों की वजह से ही लोग इलेक्ट्रानिक पार्क में निवेश करने की इच्छा जता रहे हैं। यूपी में जब से योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में बीजेपी की सरकार बनी है तब से निवेशकों के लिए एक बेहतर माहौल देने की कोशिश सरकार की ओर से की जा रही है। सरकार के इस प्रयास का असर भी दिख रहा है और नोएडा में बड़े पैमाने पर निवेश आ रहा है।

इलेक्ट्रानिक इंडस्ट्री को प्रमोट करने की कवायद

ईडा के सीईओ अरुणवीर सिंह कहते हैं कि इलकेक्ट्रानिक पार्क सेक्टर 14 या सेक्टर दस में करीब 250 एकड़ जमीन पर जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ही बनाया जाएगा। इस इलेक्ट्रानिक पार्क में घेरलू और अंतरराष्ट्रीय कम्पनियां मोबाइल फोन, टेलीविजन और अन्य इलेकट्रानिक सामान बनाने की यूनिट लगा सकेंगे। बाहर से आ रही कम्पनियां यूपी सरकार की उन नीतियों से काफी प्रभावित हैं जिनके तहत यूपी में इलेक्ट्रानिक इंडस्ट्री को प्रमोट करने की बात की जा रही है।

नोएडा में चल रहे अलग अलग तरह के प्रोजेक्टस

इलेक्ट्रनिक पार्क से पहले यूपी सरकार ने नोएडा में मेडिकल डिवाइस पार्क लगाने की घोषणा की थी जो करीब 350 एकड़ में बन रहा है। यह उत्तर प्रदेश में पहला डिवाइस पार्क होगा जो दो चरणों में बनकर तैयार होगा। इस पार्क के बनने के बाद करीब 20 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा। नोएडा में मेडिकल डिवाइस पार्क के अलावा जेवर एयरपोर्ट, फिल्म सिटी, टॉय पार्क और लेदर पार्क की स्थापना की जाएगी। ये सभी यूपी सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट हैं जो आने वाले समय में मूर्त रूप में दिखाई देंगे। योगी सरकार के अधिकारियों का दावा है कि नोएडा में बन रहे इन टॉय पार्क और लेदर पार्क में दस हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।

नोएडा में निवेश के लिए आगे आ रहे बहुत सारे उद्योगपति

अधिकारियों की माने तो यूपी सरकार ने जब से ईडा के तहत जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने का ऐलान किया है तब से लगभग 2000 छोटे-बड़े निवेशकों को उनकी यूनिट्स लगाने के लिए जमीन आवंटित की गई है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि नोएडा में इन उद्योगपतियों की तरफ से करीब 17 हजार करोड़ रुपये निवेश कर फैक्ट्रियां लगाई जाएंगी जिसमें करीब ढाई लाख लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

लखनऊ में हुई ग्लोबल समिट में बना था निवेश का माहौल

गौरतलब है कि यूपी सरकार ने पिछले महीने फरवरी में ही यूपी की राजधानी लखनऊ में ग्लोबल इनवेस्टर समिट का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में पीएम मोदी समेत तमाम बड़े नेता शामिल हुए थे। इस समिट के जनिए यूपी में लगभग 34 लाख करोड़ रुपये निवेश आने का दावा सरकार ने किया था। इनवेस्टर समिट में आए उद्योगपतियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ के एप्रोच की काफी तारीफ की थी। निवेशकों ने कहा था कि आने वाले समय में यूपी देश का ग्रोथ इंजन बनने में कामयाब होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+