Noida Lamborghini Car Accident: 'कोई मर गया है इधर?, 2 यात्रियों को रौंदने के बाद कूल अंदाज में बोला ड्राइवर
Noida Lamborghini Car Accident Video: नोएडा के सेक्टर 94 में रविवार (30 मार्च) शाम एक निर्माणाधीन परिसर के पास एक लाल रंग की लैम्बॉर्गिनी ने फुटपाथ पर चल रहे दो पैदल यात्रियों को टक्कर मार दी। जिसमें दो मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए जहां उनका इलाज जारी है।
वहीं इस घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें लैम्बॉर्गिनी चला रहे ड्राइवर अजीबोगरीब सवाल करता हुआ दिखाई दे रहा है।

"कोई मर गया है इधर?"
घटना का एक वीडियो सामने आया है, घटना के बाद लाल स्पोर्ट्स कार फुटपाथ पर खड़ी है। वहीं हेलमेट और नारंगी जैकेट पहने हुए मजदूर उसकी ओर दौड़ते नजर आ रहे हैं। वे कार का दरवाजा खोलते हैं, तभी एक व्यक्ति ड्राइवर से पूछता है, "स्टंट ज़्यादा सीख लिए हो?" तुम्हें पता है यहां कितने लोग मारे गए हैं?" इस पर ड्राइवर लापरवाही से जवाब देता है, "कोई मर गया है इधर?"
ये भी पढ़ें Noida expressway: शहर में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की तैयारी, नोएडा को मिलेगा नया हाई-टेक एक्सप्रेसवे
'हल्के से दबाया था?'
इतनी बड़ी घटना के बाद गाड़ी चला रहे ड्राइवर दिपक के अजीबोगरीब सवाल सुन कर लोग गुस्सा हो जाते हैं। जब ड्राइवर कार से बाहर आया, तभी वीडियो रिकॉर्ड कर रहा व्यक्ति कहता है, "पुलिस बुलाओ, पुलिस बुलाओ," जिस पर ड्राइवर कहता है, "मैंने बस हल्के से एक्सीलेटर दबाया था," इस पर व्यक्ति फिर से पूछता है, "हल्के से दबाया था?"
वहीं इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि, घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है।
जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पुडुचेरी में रजिस्टर्ड इस लैम्बॉर्गिनी ने एक पेड़ को टक्कर मार दी, जिससे कार का अगला हिस्सा सड़क के दूसरी ओर मुड़ गया। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और कार को जब्त कर लिया है।
ये भी पढ़ें Noida Film City: इस दिन से फिल्म सिटी का निर्माण कार्य होगा शुरू, सीएम योगी करेंगे शिलान्यास












Click it and Unblock the Notifications