Noida Murder Case: शादी से इनकार करने पर खौफनाक अंत, नोएडा में 26 वर्षीय युवक ने प्रेमिका को मारी गोली
Noida Murder Case: नोएडा के फेज-2 इलाके में शनिवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां 25 वर्षीय महिला को उसके प्रेमी ने गोली मारकर हत्या कर दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी शादी के लिए दबाव बना रहा था और महिला के इनकार से नाराज़ होकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया।
समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, आरोपी फिलहाल फरार है और उसे पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर दी गई हैं।

कैसे हुई वारदात?
पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार शाम उस समय हुई जब कृष्णा नोएडा फेज-2 स्थित पीजी (Paying Guest) में रहने वाली सोनू के कमरे में पहुंचा। दोनों के बीच कहासुनी हुई और इसी दौरान आरोपी ने कथित रूप से पिस्तौल निकालकर सोनू पर फायर कर दिया।
गोली लगने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीसीपी (सेंट्रल नोएडा) शक्ति मोहन अवस्थी ने मीडिया को बताया, "प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक विवाद के चलते कृष्णा महिला के कमरे में गया और उसे गोली मार दी।"
पहले साथ काम करते थे
पुलिस जांच में पता चला कि सोनू मूल रूप से अमरोहा की रहने वाली थी और पहले एक फैक्ट्री में काम करती थी, जहां उसकी मुलाकात बिहार निवासी कृष्णा से हुई थी। दोनों के बीच करीबियों का सिलसिला यहीं से शुरू हुआ था। हालांकि, बीते कुछ समय से सोनू घरेलू कामकाज का कार्य करने लगी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कृष्णा लगातार सोनू पर शादी का दबाव बना रहा था, और उसके इनकार से वह नाराज़ था। यही वजह इस हत्या के पीछे मानी जा रही है।
आरोपी फरार, पुलिस की टीमों की तलाश जारी
हत्या के बाद कृष्णा फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में नोएडा और आसपास के जिलों में छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा। नोएडा की इस घटना ने एक बार फिर प्यार के नाम पर होने वाली हिंसा और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब आरोपी कृष्णा को पकड़ने के लिए लगातार दबाव बना रही है।












Click it and Unblock the Notifications