बरेली भाजपा जिलाध्यक्ष मथुरा स्टेशन से लापता, मोबाइल बंद
बरेली। यूपी के बरेली में भाजपा जिला अध्यक्ष रविंदर सिंह राठौर मथुरा स्टेशन से लापता हो गए हैं। परिजनों के अनुसार, रविंदर घूमने के मकसद से मथुरा अपनी कार से गए थे। स्टेशन के पास पहुंचते ही रविंदर ने अपने ड्राइवर को यह कहकर वापस भेज दिया कि वह खुद घर आ जायेंगे लेकिन चार दिन बाद भी उनके सम्बन्ध में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।

रविंदर सिंह राठौर का मोबाइल बंद भी जा रहा है। वहीं परिजनों के मुताबिक, रविंदर की कई जगह तलाश की गई लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका है | रविंदर के परिवार ने किसी अनहोनी के शक में पुलिस से शिकायत करने का फैसला लिया है।
जानकारी के मुताबिक रविंदर पार्टी संगठन से मेयर पद के लिए टिकट मांग रहे थे वहीं अपने भाई निरेन्दर को नवाबगंज क्षेत्र से चेयरमैन के पद पर भी चुनाव लड़ाना चाहते थे लेकिन पार्टी संगठन इस बात को तैयार नहीं था। फिलहाल लोग इस बात का कयास लगा रहे हैं कि कहीं दबाव की राजनीति के तहत जिलाध्यक्ष खुद ही कहीं लापता हो गए है।












Click it and Unblock the Notifications