उत्तर प्रदेश में 25 नवंबर को No Nonveg Day घोषित, सभी मीट की दुकानें रहेंगी बंद
उत्तर प्रदेश सरकार ने 25 नवंबर को साधू टीएल वासवानी की जयंती के मौके पर नो नॉनवेज डे घोषित किया है। सरकार के आदेश के अनुसार सभी स्लॉटरहाउस, मीट शॉप 25 नवंबर को बंद रहेंगे। विशेष सचिव धर्मेंद्र प्रताप की ओर से इस बाबत एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके जानकारी दी गई है।
सरकार के आदेश में कहा गया है कि महावीत जयंती, बुद्ध जयंती, गांधी जयंती, शिवरात्रि महापर्व और साधु टीएल वासवानी के जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के समस्य नगर स्थानीय निकायों में स्थित पशुवधशालाओं एवं गोश्त की दुकानों को बंद रखा जाएगा।

प्रदेश के महापुरुषों एवं अहिंसा के सिद्धांत का प्रतिपादन करने वाले विभिन्न युग पुरुषों के जन्म दिवसों एवं कुछ प्रमुख धार्मिक पर्वों को अभय अथवा अहिंसा दिवस के रूप में मनाए जाने के उद्देश्य से महावीर जयंती, बुद्ध जयंती, गांधी जयंती, साधु टीएल वासवानी एवं शिवरात्रि के महापर्व पर प्रदेश के समस्त स्थानीय निकायों में स्थित पशुवधशालाओं एवं गोश्त की दुकानों को बंद रखे जाने के निर्देश समय समय पर निर्गत किए गए है।
मुख्य सचिव ने कहा कि इस संबंध में मुझे निर्देश हुआ है कि महावीर जयंती, बुद्ध जयंती, गांधी जयंती एवं शिवरात्रि के महापर्व की भांति साधु टीएल वासवानी के जन्म दिन दिनांक 23 नवंबर 2023 को मांस रहित दिवस घोषित करते हुए प्रदेश के सभी नागर स्थानीय निकायों में स्थित पशुवधशालाओँ एवं गोश्त की दुकानों को बंद रखे जाने का निर्णय लिया गया है। सरकार की ओर से इस आदेश के अनुपालन का निर्देश जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications