Nikki Case: घटना के वक्त पति विपिन ने घर से बाहर होने का किया दावा! जानें पूछताछ में अब तक क्या कुछ आया सामने
Nikki Case: निक्की भाटी हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पति के अलावा सास-ससुर, जेठ और देवर को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस के सामने जांच के दौरान एक नए वीडियो का दावा किया गया है। आरोपी पति का कहना है कि वायरल वीडियो एडिट वर्शन है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस के सामने एक और वीडियो पेश किया गया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि घटना के वक्त विपिन घर में मौजूद नहीं था। वह अपने पिता की दुकान के पास था और निक्की के आग लगाने की खबर मिलने पर भागते हुए आया और उसने उसे बचाने की कोशिश की थी।
निक्की भाटी के परिवार ने सीएम योगी और पीएम नरेंद्र मोदी से न्याय की गुहार लगाई है। परिवार का कहना है कि निक्की के ससुराल वाले उसके साथ रोज मारपीट करते थे। उनकी तरफ से दहेज की मांग खत्म ही नहीं हो रही थी। अब विपिन अपने लिए मर्सिडीज जैसी महंगी गाड़ी की मांग कर रहा था।

Nikki Case में पुलिस के सामने अब तक हुए ये खुलासे
- निक्की भाटी हत्याकांड में पुलिस ने उसकी बड़ी बहन और मायके के लोगों का बयान दर्ज किया है। सबने विपिन और परिवार पर दहेज के लिए मारपीट और हत्या करने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें: Nikki Case: पकड़े गए निक्की के ससुर और देवर, सामने आई तस्वीर, लोगों ने कहा-'कातिलों को फांसी दो'
- आरोपी पति विपिन का कहना है कि उसने अपनी पत्नी को आग नहीं लगाई है, दोनों के बीच में झगड़े होते थे। ऐसे झगड़े हर पति-पत्नी के बीच में होते हैं।
- आरोपी ससुरालवालों ने दावा किया है कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है, वह पूरा सच नहीं है। मारपीट का वीडियो पुराना है और उसे एडिट किया गया है।
- ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में यह घटना हुई है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की है और कुछ साक्ष्य जुटाए हैं। आने वाले दिनों में कुछ और रिश्तेदारों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: Nikki Bhati Case: 'निक्की के रील्स बनाने के खिलाफ था पति, कई महिलाओं से हैं अवैध संबंध', बहन ने किया खुलासा
अब तक 5 गिरफ्तारी, पति के अलावा सास-ससुर भी अरेस्ट
अब तक इस मामले में कुल 5 लोगों को अरेस्ट किया गया है। इसमें मुख्य आरोपी निक्की का पति विपिन भाटी है। मृतका की सास दया (दयावती) भाटी, जेठ रोहित भाटी को हरियाणा के सिरसा टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया गया है। निक्की के ससुर सतवीर भाटी को सिरसा चौराहा से अरेस्ट किया गया है। निक्की के एक देवर को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अब पांचों को साथ बिठाकर और अलग-अलग भी पूछताछ करने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications