Nikki Bhati Case: 'निक्की के रील्स बनाने के खिलाफ था पति, कई महिलाओं से हैं अवैध संबंध', बहन ने किया खुलासा
Nikki Bhati Case: नोएडा में 28 वर्षीय निक्की की दहेज को लेकर हुई हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है, दहेज के दानवों की भेंट चढ़ी एक बेटी को जिस तरह से जिंदा जलाया गया है, उसने इंसानियत और मानवता को शर्मसार कर दिया है। निक्की की बड़ी बहन कंचन ने अपने ससुराल वालों पर और निक्की के पति विपिन भाटी के रिश्ते का सच और अपने ससुरालवालों की घिनोनी करतूतों पर से पर्दा उठाया है। एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कंचन ने कहा कि ये सबकुछ अचानक नहीं हुआ है, ये सब प्लान के तहत हुआ है।'
साल 2016 में निक्की की शादी विपिन से हुई थी और मात्र 6 महीने के बाद से ससुरालवालों ने दहेज की डिमांड शुरू कर दी। मुझे और मेरी बहन को बहुत प्रताड़ित किया जाता था। हमें अक्सर मारा-पीटा जाता था।'

'इस बारे में एक बार पंचायत भी हुई थी। निक्की मेकअप आर्टिस्ट थी, मैंने और निक्की ने एक स्टूडियो खोला है, जिसका पैसा भी हमारे मायकेवालों ने दिया था। फरवरी में विपिन ने निक्की को बहुत बुरी तरह से पीटा था, उसके चेहरे पर बहुत निशान थे, इस बात की गवाह वहां पर बैठे क्लाइंट भी थे।'
'वो हमें रील्स बनाने को भी मना करता था' (Nikki Bhati Case)
विपिन हमारे ब्यूटी पार्लर और स्टूडियो की कमाई से हिस्सा मांग रहा था, वो कहता था कि 'कमाई पर उसका हक है और वो हमें रील्स बनाने को भी मना करता था। इसी बात पर उसने निक्की को मारा था, इस बारे में पंचायत भी बुलाई गई थी, जिसके बाद हम फरवरी में अपने मायके आ गए थे लेकिन पंचायत के बाद लगा था कि शायद कुछ सुधार हो लेकिन ऐसा नहीं हुआ।'
'विपिन के कई महिलाओं से हैं अवैध संबंध', बहन ने किया खुलासा
21 अगस्त को निक्की को मारा गया और फिर जला दिया गया, ये सबकुछ एक दिन में नहीं हुआ है, ये सब सोचा-समझा प्लान था। कंचन ने कहा कि विपिन भाटी का चरित्र अच्छा नहीं है। उसके कई महिलाओं से अफेयर हैं, इस बारे में निक्की को पता चल गया था और इसी कारण उसका और निक्की का विवाद चल रहा था। दिल्ली में मोलरबंद में उसे रंगेहाथ पकड़ा भी गया था।

'विपिन स्टूडियो के फिर से खोलने के खिलाफ था' (Nikki Bhati Case)
21 अगस्त को दोपहर में निक्की ने अपने पति को ब्यूटी पार्लर फिर से खोलने की अपनी योजनाओं के बारे में बताया और कुछ ही घंटों बाद उसी दिन उसे जलाकर मार डाला गया। कंचन ने कहा कि 'विपिन स्टूडियो के फिर से खोलने और रील्स बनाने के नाम पर ही उखड़ गया। उसने हमें मारना शुरू किया, पहले मुझे मारकर बेहोश किया और उसके बाद उसने निक्की को मारना शुरू किया। मैने वीडियो इसलिए बनाई क्योंकि मैं साबित कर सकूं इनलोगों का घिनौना सच जो मैं पहले नहीं कर पा रही थी, मैंने अपनी बहन को बचाने की कोशिश की लेकिन मैं उसे बचा नहीं पाई।'
विपिन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया (Nikki Bhati Case)
आपको बता दें कि शनिवार को गिरफ्तार किए गए विपिन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया तो वहीं कल शाम निक्की की सास को भी अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस ने निक्की के पति विपिन से पूछताछ के बाद कहा कि उसे घटना के लिए कोई पछतावा नहीं है।

परिवार ने ₹35 लाख दहेज की मांग का आरोप लगाया
निक्की की बहन कंचन, जिसकी शादी भी निक्की के ही घर में हुई थी, ने पहले पुलिस को बताया था कि 'ससुराल वालों ने उसकी बहन के सिर पर मारा और फिर आग लगा दी। उसके परिवार ने ₹35 लाख दहेज की मांग का आरोप लगाया। पुलिस के अनुसार, कंचन, जिसकी शादी विपिन के भाई रोहित से हुई थी, वो भी अरेस्ट हो गया है।'
'मेकओवर बॉय कंचन' है, जिस पर हुआ हंगामा (Nikki Bhati Case)
कंचन और निक्की इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर सक्रिय थीं, पार्लर के लिए चैनल चला रही थीं। वे एक साथ जो चैनल चलाते थे उसका नाम 'मेकओवर बॉय कंचन' था, और उसके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 54,500 फॉलोअर्स हैं।
बहनों के व्यक्तिगत अकाउंट भी थे, जिन पर कंचन के 22,000 फॉलोअर्स थे, और निक्की, जिसका अकाउंट निजी था, के 1,147 फॉलोअर्स थे। उन्होंने एक साथ जो सामग्री पोस्ट की थी, उसके 2.9 मिलियन से अधिक व्यूज थे।

ससुराल वालों ने दहेज की मांग करना शुरू कर दिया
निक्की के भाई रोहित गुर्जर ने आरोप लगाया कि 'शादी के बाद से उसके ससुराल वालों ने दहेज की मांग करना शुरू कर दिया, खासकर लग्जरी कारों की। निक्की और विपिन की शादी के नौ साल में, दहेज विवादों को लेकर कई बार घर लौटी लेकिन हर बार कहती थी शायद अब सब सही हो जाए लेकिन आज मेरी बहन ही दुनिया से चली गई।'












Click it and Unblock the Notifications