लखनऊ की लॉ यूनिर्सिटी के हास्टल में NIA- IG की बेटी का शव, संदिग्ध मौत, प्रशासन में हड़कंप
Lucknow: लखनऊ की राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की 19 वर्षीय छात्रा का शव रविवार को हॉस्टल से बरामद किया गया। शव की पहचान लॉ स्टूडेंट अनिका रस्तोगी के रूप में की गई है, जिनके पिता सीनियर आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में NIA में आईजी रैंक पर तैनात हैं। घटना की जांच में पुलिस जुट गई है। शव को पीएम में लिए मोर्चरी भेजा गया है।
अनिका एलएलबी थर्ड यर की स्टूडेंट थी, वह रात को अपने कमरे में गई थी लेकिन दोबारा दरवाजा नहीं खोलारिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिका शनिवार शाम क्लाइंट काउंसिलिंग में स्टूडेंट्स के साथ शामिल हुई थी। डिनर करने के बाद देर रात अपने हॉस्टल के रूम में पहुंची, रात करीब 10 बजे उसकी रूम पार्टनर पहुंची, तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाना के बाद भी नहीं खुला।

बाद में जब किसी तरह दरवाजा खोला गया, तो अनिका फर्श पर पड़ी हुई थी। बेहोश हालत में उसे अपोलो मेडिक्स हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने कहा है कि अभी मौत की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि मृतक अनिका रस्तोगी रात को अपने कमरे में गई थी। लेकिन उसके बाद कमरा नहीं खोलने पर साथियों ने उसे वहां से निकालकर बेहोशी हालत में अस्पताल पहुंचाया था। मामले में पुलिस पीएम रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications