अवैध खनन मामले में NGT ने बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह पर कसा शिकंजा, दिए जांच के आदेश
Brij Bhushan Sharan Singh News: महिला पहलवानों के आरोपों का सामना कर रहे कैसरगंज से BJP सांसद बृज भूषण शरण सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब अवैध खनन मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने उनके ऊपर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
हिन्दुस्तान की खबर के मुताबिक, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने अवैध खनन के मामले में बृजभूषण शरण को नोटिस जारी करते हुए उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए है। कमेटी को 7 नवंबर तक अपनी जांच रिपोर्ट दाखिल करने के लिए समय भी दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बृजभूषण के खिलाफ NGT में राजा राम सिंह नाम के व्यक्ति ने गोंडा के 3 गांवों में अवैध खनन की शिकायत दर्ज कराई थी। राजा राम सिंह की शिकायत के बाद NGT ने जांच के लिए एक संयुक्त कमेटी बनाई है। जिसमें एमओईएफ, सीपीसीबी, राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन और यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और गोंडा के डीएम शामिल हैं।
संयुक्त कमेटी अवैध खनन और ओवरलोड ट्रकों के माध्यम से अवैध परिवहन से पर्यावरण को हुए नुकसान की जांच करेगी। एनजीटी ने निर्देश दिया है कि कमेटी स्थलीय निरीक्षण कर अपनी जांच रिपोर्ट 7 नवंबर तक दाखिल करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनजीटी को ऐसी शिकायत मिली थी कि यूपी के गोंडा जिले में अवैध रेत खनन ओवरलोड ट्रकों से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। शिकायत के बाद एनजीटी ने अवैध रेत खनन और ट्रकों पर रोक लगा दी।
बताया गया 3 गांवों में अवैध रेत खनन हो रहा है और रेत अवैध रूप से बेची जा रही है। वही ओवरलोडेड ट्रकों के चलने से सड़क को भी क्षति पहुंच रही है। वहीं, इन आरोपों पर बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह का कहना है कि उनका या उनके परिवार से इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। खनन में मैं संलिप्त नहीं हूं। ऐसी कोई घटना नहीं है। आदमी बोगस है, घटना बोगस है।












Click it and Unblock the Notifications