आगरा: राहुल गांधी को करंट लगने की खबर निकली अफवाह, रोड शो में मोदी सरकार पर साधा निशाना

आगरा। यूपी चुनाव से पहले किसान यात्रा पर निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को आगरा में थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा कि महाराजा अग्रसेन की मूर्ति पर माल्यार्पण के दौरान राहुल गांधी को करंट लग गया, लेकिन यह महज अफवाह है। राहुल गांधी को करंट नहीं लगा है।

वायर में नहीं था करंट

वायर में नहीं था करंट

न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि राहुल गांधी को करंट लगने की खबर झूठी है। माल्यार्पण के दौरान राहुल गांधी पर जो तार गिरा उसमें करंट नहीं था और ना ही वह लाइव वायर था।

रिपोर्ट्स में किया जा रहा था इस बात का दावा

रिपोर्ट्स में किया जा रहा था इस बात का दावा

बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि जिस दौरान राहुल गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रहे थे, तभी वहां लगे बिजली के खुले तार से उन्हें करंट लग गया। इस बात का भी दावा किया जा रहा था कि तार राहुल गांधी के सिर पर छुआ था और करंट लगते ही राहुल गांधी पीछे हट गए।

राहुल गांधी के साथ थे राज बब्बर

राहुल गांधी के साथ थे राज बब्बर

हालांकि इस तरह की किसी भी बात की पुष्टि कांग्रेस की ओर से नहीं हुई है। राहुल गांधी को कंरट नहीं लगा। मूर्ति के पास जो तार था वह बिजली सप्लाई का नहीं था। माल्यार्पण के समय राहुल गांधी के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर भी थे।

मोदी सरकार पर साधा निशाना

मोदी सरकार पर साधा निशाना

आगरा में राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार में कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को ही फायदा मिल रहा है। 2-3 बड़े लोगों को ठेके मिल रहे हैं और छोटे कारोबारियों, व्यापारियों के पीछे इनकम टैक्सवालों को छोड़ दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा, 'RSS का काम एक हिंदुस्तानी को दूसरे हिंदुस्तानी से तोड़ने का है और कांग्रेस पार्टी का काम एक हिंदुस्तानी को दूसरे हिंदुस्तानी से जोड़ने का है.'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+