पति गया विदेश तो नवविवाहिता घर में ही प्रेमी को बुलाने लगी, फिर एक दिन किया ऐसा काम
उन्नाव। 10 माह पूर्व शादी कर ससुराल आई महिला जेवर और रुपए लेकर अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ससुरालीजनों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। पीड़ित ससुरालीजनों ने थाना में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी नहीं सुनी। थक हारकर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती पत्र दे कर उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है। महिला का पति शादी के कुछ महीने बाद ही कमाने के लिए विदेश चला गया था। पति के जाने के बाद से ही पत्नी अपने प्रेमी को मिलने के लिए घर पर बुलाने लगी थी। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद मुकदमा दर्ज किए जाने के आदेश दिए गए। पुलिस अब छानबीन में जुट गई है।
घर पर ही मिलने आता था प्रेमी
मामला उन्नाव के बारासगवर थाना क्षेत्र के सराय गांव का है। बारा सगवर थाना क्षेत्र के गांव सराय निवासी दिनेश की शादी 10 माह पूर्व बीघापुर थाना क्षेत्र के नया खेड़ा निवासी सोनी के साथ हुई थी। पीड़ित परिजनों ने बताया कि शादी 2 माह बाद दिनेश विदेश में नौकरी के लिए चला गया। इधर घर मैं सोनी के बुआ के गांव नया खेड़ा बीघापुर निवासी युवक दुर्गा यादव विवाहिता से मिलने आने लगा। ससुरालीजनों के पूछने पर विवाहिता ने बताया कि दुर्गा उसके बुआ का लड़का है। इस प्रकार लड़के का आने जाने का क्रम बन गया और 1 सप्ताह पूर्व सोनी अपने प्रेमी दुर्गा यादव के साथ भाग गई।
नकदी और जेवर ले गई साथ
सोनी के देवर ने थाना में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई और घर से लेकर जेवर व पैसे की वापसी की मांग की। थाना पुलिस बारा सगवर ने पीड़िता की तहरीर पर कोई कार्यवाही नहीं की। निराश देवर संदीप ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष बारासगवर ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है आगे की कार्यवाही जारी है।
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
14 दिसंबर को संदीप ने थाने में आरोपी प्रेमी दुर्गा यादव और सुनीता के खिलाफ लूटपाट का केस दर्ज कराया। उन्होंने एसपी से भी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। एसपी उन्नाव पुष्पांजलि देवी ने बताया, मामला संज्ञान में आया है। जांच-पड़ताल की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Read Also- बेटी फंसा कर लाती थी लड़कियां, बाप रेप कर बनाता था VIDEO और फिर करवाता था जिस्मफरोशी