यूपी बोर्ड: 21-22 अप्रैल को होंगी रद्द परीक्षा, यहां पढ़िये पूरा टाइम टेबल

रद्द की गई परीक्षाओं का नया टाइम टेबल जारी किया गया है। यूपी बोर्ड ये परीक्षाएं 21 और 22 अप्रैल को आयोजित की जाएंगी।

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने रद्द की गई परीक्षाओं का नया टाइम टेबल जारी कर दिया। बोर्ड के सचिव शैल यादव ने परीक्षा का नया कार्यक्रम जारी करते हुये बताया कि 21 एवं 22 अप्रैल को वर्तमान वर्ष 2017 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की निरस्त की गई परीक्षाएं फिर से कराई जायेंगी। इन परीक्षाओं को भी सुबह - शाम की पाली में आयोजित किया जायेगा।

UP BOARD: 21-22 अप्रैल को होंगी रद्द परीक्षा,देखिए टाइम टेबल

गौरतलब है कि बोर्ड परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल, पेपर लीक, अव्यवस्था व अन्य कारणों से कई पेपर बोर्ड ने रद्द कर दिये थे जिसमें हाईस्कूल की हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और प्रारंभिक गणित समेत इंटर के हिंदी द्वितीय प्रश्नपत्र, सामान्य हिंदी द्वितीय प्रश्नपत्र, भौतिक विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र, रसायन विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र, बहीखाता एवं लेखाशास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र जैसे मुख्य विषय शामिल थे। 21 अप्रैल को पहली पाली में सिर्फ हाईस्कूल की परीक्षा होगी जबकि 22 अप्रैल को हाईस्कूल व इंटर दोनो की परीक्षा होनी है।

UP BOARD: 21-22 अप्रैल को होंगी रद्द परीक्षा,देखिए टाइम टेबल

कॉपियों का मूल्यांकन भी अगले माह से शुरू हो रहा है। ऐसे में यह बोर्ड पर जल्द से जल्द रद्द परीक्षाओं को संपन्न कराने का दबाव है। परीक्षाओं के पिछड़ने से रिजल्ट जारी करने में देरी होगी। ऐसे में बोर्ड ने वर्तमान परीक्षा के खत्म होने के पहले ही रद्द परीक्षाओं की पुनः परीक्षा संपन्न कराने के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है। अधिकांश तौर पर जिले के जीआईसी कालेज को परीक्षा सेंटर बनाया गया है। विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र की सूची भेज दी गई है। परीक्षार्थी स्कूल सेंटर संपर्क कर केन्द्र निर्धारण सूची का अवलोकन अवश्य कर लें।

================
नया टाइम टेबल हाईस्कूल
================
21 अप्रैल
सुबह 7.30 से 10.45 बजे तक
सुबह की पाली
विषय - हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और प्रारंभिक गणित ।

22 अप्रैल
सुबह 7.30 से 10.45 बजे तक
सुबह की पाली

विषय- कृषि

================
इंटर का नया टाइम टेबल
================
22 अप्रैल
सुबह की पाली
7.30 से 10.45 बजे तक
विषय - हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र, सामान्य हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र, इतिहास प्रथम प्रश्नपत्र, गृह विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र, चित्रकला (आलेखन) प्रथम प्रश्नपत्र, समाज शास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र, भौतिक विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र, रसायन विज्ञान प्रथम प्रश्नपत्र, गणित प्रथम प्रश्नपत्र

22 अप्रैल
शाम की पाली
दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे तक
विषय - हिंदी द्वितीय प्रश्नपत्र, सामान्य हिंदी द्वितीय प्रश्नपत्र, भौतिक विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र, रसायन विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र, बहीखाता एवं लेखाशास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+