NER Gorakhpur: बचपन बचाओ अभियान के तहत रेलवे ने की यह खास पहल
NER Gorakhpur Latest News Hindi Indian Railway: रेलवे सुरक्षा बल, पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा, रेल सम्पत्ति की सुरक्षा, अवैध सामानों की धर-पकड़,
यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही बचपन बचाओ अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का निरंतर प्रयास किया जा
रहा है।
इसी क्रम में 06 जुलाई 2025 को रेलवे सुरक्षा बल बस्ती को गाड़ी सं. 14617 के जनरल कोच में 01 नाबालिग लड़का उम्र लगभग 14 वर्ष लावारिस हालत में मिला, जिसे 07 जुलाई 2025 को चाइल्ड लाइन बस्ती को सुपुर्द किया गया। 07 जुलाई 2025 को रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट ने गाड़ी सं. 12562 में 01 नाबालिग लड़की उम्र लगभग 14 वर्ष को लावारिस हालत में पाकर बलिया
पोस्ट को दिया गया जहॉ से उसे चाइल्ड लाइन बलिया को सुपुर्द किया गया।

07 जुलाई 2025 को रेलवे सुरक्षा बल बदायूॅ द्वारा प्लेटफार्म सं.-1 पर मिले 01 मानसिक विक्षिप्त बृद्ध व्यक्ति उम्र करीब
70 वर्ष को उनके परिजन के पोस्ट पर उपस्थित होने के उपरांत उचित पहचान व सत्यापन कर सुपुर्द किया गया।
Indian Railway: अयोध्या धाम-भटनी सवारी गाड़ी सहित ये ट्रेनें नियंत्रित कर चलेंगी, देखें डिटेल
07 जून 2025 को रेलवे सुरक्षा बल प्रयागराज रामबाग ने स्टेशन के पीछे अनधिकृत रूप से रेल विद्युत पैनल से केबल
जोड़कर निजी कार्य कर रहे 04 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया ।
07 जुलाई 2025 को रेलवे सुरक्षा बल लखनऊ जं0 द्वारा गाड़ी सं. 12534 के कोच सं. बी-2 के बर्थ सं.-8 पर पर यात्री का
छूटे 01 थैले को यात्री के पोस्ट पर उपस्थित होने के उपरांत उचित पहचान व सत्यापन कर सुपुर्द किया गया। 07 जुलाई 2025 को
रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट लखनऊ जं0 द्वारा गाड़ी सं. 15031 के कोच सं. सी-1 के बर्थ सं.-5 पर पर यात्री का छूटा 01 ट्राली बैग
मिला। यात्री के पोस्ट पर उपस्थित होने के उपरांत उचित पहचान व सत्यापन कर बैग को सुपुर्द किया गया। 06 जुलाई 2025 को
रेलवे सुरक्षा बल देवरिया को गाड़ी संख्या 19601 के जनरल कोच में यात्री का छूटा 01 बैग मिला। यात्री के पोस्ट पर उपस्थित होने
के उपरांत उचित पहचान व सत्यापन के बैग को सुपुर्द किया गया। 06 जुलाई 2025 को रेलवे सुरक्षा बल थावे को गाड़ी संख्या
55108 में यात्री का छूटा 01 थैला मिला। यात्री के 07 जुलाई 2025 को पोस्ट पर उपस्थित होने के उपरांत उचित पहचान व
सत्यापन के बाद सुपुर्द किया गया। 07 जुलाई 2025 को रेलवे सुरक्षा बल स्कोर्ट द्वारा गाड़ी संख्या 12554 में यात्री का छूटा 01 बैग
मिला जिसे सीवान पोस्ट पर जमा किया गया। यात्री के पोस्ट पर उपस्थित होने पर उचित पहचान व सत्यापन के बाद बैग को सुपुर्द
किया गया।












Click it and Unblock the Notifications