NER News: डोमिनगढ़- गोरखपुर- कुसम्ही तीसरी लाइन का काम अंतिम चरण में, 3 मई को होगा निरीक्षण
NER Gorakhpur Latest News Indian Railway Uttar Pradesh: संरक्षित, सुरक्षित एवं यात्रियों के मांग के अनुरूप ट्रेनों का सुगम परिचालन हेतु भारतीय रेल पर इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास, विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। इसी क्रम में डोमिनगढ़-गोरखपुर-गोरखपुर कैंट-कुसम्ही तीसरी लाइन तथा गोरखपुर-नकहा जंगल दोहरी लाइन निर्माण परियोजना के चौथे चरण में गोरखपुर जं.-गोरखपुर कैंट तीसरी लाइन का कार्य अंतिम चरण में है। गोरखपुर-गोरखपुर कैंट तीसरी लाइन का 03 मई, 2025 को सी.आर.एस. निरीक्षण किया जायेगा।
गोरखपुर जं.-गोरखपुर कैंट तीसरी लाइन निर्माण के अन्तर्गत किये जा रहे नॉन इंटरलॉक कार्य के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ एवं वाराणसी मंडल पर शैडो ब्लॉक के अन्तर्गत विभिन्न कार्य सम्पादित किये गये, जिससे समय के साथ ही साथ गाड़ियों के संचलन को प्रभावित होने से बचाया गया। इस दौरान 114 समपारों, 38 आई.पी.एस., 146 के.एल.सी.आर., 477 प्वाइंट, 88 एक्सल आउंटर, 64 ब्लॉक इंस्ट्रूमेंट्स, 367 सिगनल, 51 एस.एम. पैनल तथा 770 ट्रैक का अनुरक्षण किया गया। 26 स्टेशनों के ई.एल.डी. फाल्ट का रेक्टिफिकेशन, 05 स्टेशनों के पैनल टेस्टिंग, 18 प्वाइंट को बदलने का कार्य, 27 क्वाड केबल ज्वाइंट, 58 ब्लाक सेक्शन्स में क्वाड केबल तथा 26 स्टेशनों के सिगनलिंग केबल के मेजरिंग का कार्य किया गया।

Summer Special Train:लखनऊ जं.-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित बहाल हुईं ये ट्रेनें
इसके अतिरिक्त 563 रेल/स्लीपर की लोडिंग/अनलोडिंग की गयी। 32 टर्न आउट तथा 40.56 किमी ट्रैक की टैम्पिंग की गयी। लखनऊ मंडल के ब्रिज सं.-07 एवं 182 पर 322 तथा वाराणसी मंडल के ब्रिज सं.- 50 एवं 112 पर 268 एच. बीम स्लीपर को बदला गया। लखनऊ मंडल के ब्रिज सं.-281 पर 148 बैलास्ट डेक स्लीपर का नवीनीकरण किया गया। लखनऊ मंडल पर सीमित ऊंचाई के सब-वे सं.-197 सी, समपार सं.-266 तथा 262 पर गर्डर लांचिंग का कार्य सफलतापूर्वक किया गया। इसी प्रकार वाराणसी मंडल के बोदरवार स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज तथा कप्तानगंज में सड़क उपरिगामी पुल के लिए गर्डर लांचिंग का
कार्य सफलतापूर्वक किया गया।
Indian Railway: आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस के फेरों की बढ़ी संख्या, देखें नई अपडेट
01 मई,2025 को गोरखपुर-गोरखपुर कैंट तीसरी लाइन के विद्युतीकरण का निरीक्षण प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर द्वारा किया गया। 03 मई,2025 को रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा तीसरी लाइन का निरीक्षण किया जायेगा। तीसरी लाइन के निर्माण हो जाने से लाइन क्षमता में वृद्धि होगी तथा मांग के अनुरूप अधिक संख्या में गाड़ियां तीव्र गति से चलायी जा सकंेगी।
यात्री गाड़ियों का संचलन और अधिक सुचारू रूप से होगा तथा गाड़ियों के समय पालन में सुधार होगा, जिससे यात्रियों के यात्रा समय में बचत होगी। इसके साथ ही इस रेल खंड पर चलने वाली मालगाड़ियों के संचलन समय में भी कमी आयेगी, जो व्यापारियों/उद्यमियों के लिये काफी उपयोगी सिद्ध होगा। गोरखपुर-गोरखपुर कैंट तीसरी लाइन पर आवागमन आरम्भ हो जाने से गोरखपुर कैंट सेटेलाइट स्टेशन के रूप में और बेहतर रूप में कार्य करने लगेगा तथा यहां से अधिक गाड़ियां चलाई जा सकेगी।












Click it and Unblock the Notifications