Summer Special Train:लखनऊ जं.-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित बहाल हुईं ये ट्रेनें

Summer Special Train Latest News: रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के कानपुर पुल बायाँ किनारा-कानपुर सेंट्रल के मध्य ब्रिज सं. 110 पर इंजीनियरिंग कार्य हेतु ब्लॉक दिये जाने के कारण पूर्व में निरस्त, शार्ट टर्मिनेट/शार्ट ओरिजिनेट एवं पुनर्निर्धारित कर चलने वाली निम्नलिखित गाड़ियों का संचलन बहाल कर दिया गया है। यह गाड़ी अपने निर्धारित समय एवं मार्ग से पूर्ववत चलाई जायेंगी।

संचलन बहाल होने वाली गाड़ियाँ-

- वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) से चलने वाली 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी)-लखनऊ जं. इंटरसिटी एक्सप्रेस का निरस्तीकरण समाप्त कर, 29 अप्रैल, 2025 से संचलन बहाल कर दिया गया है। फलस्वरूप 22453/22454 लिंक एक्सप्रेस का भी निरस्तीकरण समाप्त कर संचलन बहाल किया गया है। यह गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग से चलाई जायेगी।

train

- लखनऊ जं. से चलने वाली 11110 लखनऊ जं.-वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. (झांसी) इंटरसिटी एक्सप्रेस का निरस्तीकरण समाप्त कर, 29 अप्रैल, 2025 से संचलन बहाल कर दिया गया है। फलस्वरूप 22453/22454 लिंक एक्सप्रेस का निरस्तीकरण समाप्त कर संचलन बहाल किया गया है। यह गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग से चलाई जायेगी।

Indian Railway: आनंद विहार टर्मिनस - मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस को लेकर आई यह नई अपडेट, यात्रियों को ऐसे मिलेगी राहत
- कानपुर सेंट्रल से चलने वाली 12209 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम गरीबरथ एक्सप्रेस का शार्ट ओरिजिनेशन समाप्त कर 29 अप्रैल, 2025 से अपने निर्धारित स्टेशन कानपुर सेंट्रल से चलाई जायेगी।

- काठगोदाम से चलने वाली 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल गरीबरथ एक्सप्रेस का शार्ट टर्मिनेशन समाप्त कर 28 अप्रैल, 2025 से अपने निर्धारित स्टेशन कानपुर सेंट्रल में यात्रा समाप्त करेगी।

- छपरा से चलने वाली 15083 छपरा-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस का शार्ट टर्मिनेशन समाप्त कर 28 अप्रैल, 2025 से अपने निर्धारित स्टेशन फर्रुखाबाद में यात्रा समाप्त करेगी।
- फर्रुखाबाद से चलने वाली 15084 फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस का शार्ट ओरिजिनेशन समाप्त कर 29 अप्रैल, 2025 से निर्धारित स्टेशन फर्रुखाबाद से चलाई जायेगी।
- लखनऊ जं. से चलने वाली 12104 लखनऊ जं.-पुणे एक्सप्रेस का पुनर्निर्धारण समाप्त कर 30 अप्रैल, 2025 से अपने निर्धारित समय से चलाई जायेगी।

- मऊ से चलने वाली 22539 मऊ-आनन्द विहार टर्मिनल सुपरफास्ट एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन समाप्त कर 29 अप्रैल, 2025 से निर्धारित मार्ग से चलाई जायेगी।
- मऊ से चलने वाली 15025 मऊ-आनन्द विहार टर्मिनल एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन समाप्त कर 29 अप्रैल, 2025 से अपने निर्धारित मार्ग से चलाई जायेगी।
- दरभंगा से चलने वाली 15557 दरभंगा-आनन्द विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन समाप्त कर 28 अप्रैल, 2025 से अपने निर्धारित मार्ग से चलाई जायेगी।

- गोरखपुर से चलने वाली 22922 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन समाप्त कर 29 अप्रैल, 2025 से अपने निर्धारित मार्ग से चलाई जायेगी।
- बरौनी से चलने वाली 12521 बरौनी-एरणाकुलम एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन समाप्त कर 28 अप्रैल, 2025 से अपने निर्धारित मार्ग से चलाई जायेगी।
- बरौनी से चलने वाली 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस का संचलन 28 अप्रैल, 2025 से अपने निर्धारित मार्ग से चलाई जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+