NDA की बैठक में झुककर सीएम योगी ने किया प्रणाम तो प्रधानमंत्री नरेंद्र ने थपथपाई पीठ, दिया बड़ा संदेश
लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद शुक्रवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) संसदीय दल की बैठक हुई जिसमें नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद के लिए सर्वसम्मति से चुने गए। बैठक में भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और सभी घटक दलों के नेता शामिल हुए।
बैठक के बाद मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों से मुलाकात की और उनका अभिवादन किया। इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोदी को गुलदस्ता भेंट कर प्रणाम किया तो पीएम मोदी ने योगी की पीठ थपथपा दी जिसकी चर्चा सोाशल मीडिया पर हो रही है।

पीएम मोदी ने थपथपाई सीएम योगी की पीठ
यह मुलाकात पुराने संसद भवन के सेंट्रल हॉल में हुई। इस बातचीत का वीडियो वायरल हो गया है, उत्तर प्रदेश में भाजपा के खराब प्रदर्शन को लेकर अलग-अलग तरह की समीक्षाएं और आंकलन हो रहे है। ऐसे में पीएम मोदी द्वारा सीएम योगी का पीठ थपथपाना बड़ा संदेश दे रही है।
याद रहे सीएम योगी भाजपा की जीत के लिए भीषण गर्मी में एक दिन में एक शहर से दूसरे शहर पांच से छह रैलियां, रोड शो किए। उन्होंने चुनाव प्रचार के भाजपा की जीत के लिए दिन रात एक कर दिया था।
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद यह उनकी पहली मुलाकात थी। पीएम मोदी के इस कदम को सीएम योगी के लिए प्रोत्साहन के तौर पर देखा गया, जो योगी के नेतृत्व और क्षमताओं में मोदी के भरोसे को दर्शाता है।
बता दें सीएम योगी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए अपने एक्स हैंडल लिखा "प्रधानमंत्री मोदी जी के सफल नेतृत्व में एनडीए परिवार 'आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत' के निर्माण और 140 करोड़ परिवारजनों की सेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भारत माता की जय।"












Click it and Unblock the Notifications