Namo Bharat: सराय काले खां से गाजियाबाद तक, नमो भारत के यात्रियों को कहां-कितनी देनी होगी पार्किंग फीस?
Namo Bharat Train Vehicle Parking: दिल्ली-मेरठ के बीच दौड़ने वाली नमो भारत ट्रेन के यात्रियों के लिए एनसीआरटीसी (NCRTC) ने बड़ी सुविधा का ऐलान किया है। 82 किलोमीटर लंबे इस पूरे कॉरिडोर पर अब यात्रियों को पार्किंग की चिंता नहीं सताएगी, क्योंकि सभी स्टेशनों पर वाहनों के लिए पार्किंग तैयार की गई है। इस पूरे रूट पर एक साथ 8,000 से ज्यादा वाहन पार्क किए जा सकेंगे। खास बात यह है कि यात्रियों को लुभाने के लिए पार्किंग शुल्क दिल्ली मेट्रो की तुलना में काफी कम रखा गया है।
कॉरिडोर के पांच प्रमुख स्टेशनों-सराय काले खां (Sarai Kale Khan), गाजियाबाद (Ghaziabad), मेरठ साउथ (Meerut South), शताब्दी नगर (Shatabdi Nagar) और मोदीपुरम (Modipuram) पर सबसे बड़ी पार्किंग सुविधाएं दी गई हैं।

- गाजियाबाद (Ghaziabad): यहां सबसे बड़ी पार्किंग है, जिसमें 370 कारें और 632 दोपहिया वाहन खड़े हो सकेंगे।
- सराय काले खां (Sarai Kale Khan): 266 कार और 837 बाइक की क्षमता।
- मेरठ साउथ (Meerut South): 289 चार पहिया और 854 दोपहिया वाहनों की जगह।
- मोदीपुरम (Modipuram): 135 कारें और 1,200 से ज्यादा बाइक खड़ी करने की क्षमता।
यात्री अब 'नमो भारत कनेक्ट ऐप' के जरिए घर बैठे यह देख सकेंगे कि किस स्टेशन पर पार्किंग खाली है।
दिल्ली में पार्किंग रेट कार्ड (Delhi Parking Charges)
दिल्ली के स्टेशनों (जैसे सराय काले खां) पर पार्किंग फीस इस प्रकार है:
- 10 मिनट से 6 घंटे: साइकिल- 5 रुपए, बाइक-20 रुपए, कार- 50 रुपए
- 6 से 12 घंटे: साइकिल- 10 रुपए, बाइक- 30 रुपए, कार- 80 रुपए
- 12 से 16 घंटे: बाइक- 40 रुपए, कार- 90 रुपए
- नाइट चार्ज (12 AM - 5 AM): अतिरिक्त शुल्क (साइकिल- 20 रुपए, बाइक- 60 रुपए, कार- 200 रुपए)।
उत्तर प्रदेश में पार्किंग रेट कार्ड (UP Parking Charges)
यूपी के स्टेशनों (गाजियाबाद से मेरठ तक) पर शुल्क थोड़ा कम रखा गया है:
- 10 मिनट से 6 घंटे: साइकिल- 5 रुपए, बाइक- 10 रुपए, कार- 30 रुपए
- 6 से 12 घंटे: बाइक- 25 रुपए, कार- 60 रुपए
- 12 से 16 घंटे: बाइक- 30 रुपए, कार- 80 रुपए
- 16 घंटे से परिचालन समय तक: कार के लिए अधिकतम 100 रुपए
मंथली पास की सुविधा
नियमित यात्रा करने वालों के लिए राहत की बात यह है कि मासिक पास की दरें दिल्ली और यूपी दोनों के लिए समान हैं:
- दोपहिया वाहन (Bike): 600 रुपए प्रति माह
- चार पहिया वाहन (Car): 2000 रुपए प्रति माह।
एनसीआरटीसी का मानना है कि इन सुविधाओं से लोगों का सफर और भी आरामदायक होगा और स्टेशनों पर लगने वाली भीड़ और पार्किंग की 'बड़ी मुश्किल' से निजात मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications