पिता की लाइसेंसी राइफल से चली गोली से हुई बेटे की रहस्यमय मौत
कानपुर। यूपी में कानपुर के पॉश इलाके अशोक नगर में रहने वाले अधिवक्ता वीरेन्द्र शुक्ला की लाइसेंसी रायफल से गोली लगने के कारण 14 वर्षीय पुत्र गौरव की मौत हो गयी। मंगलवार शाम छह बजे हुई इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल का मुआयना करने के बाद पुलिस शुरुआती जांच में इस नतीजे पर पहुंची है कि ये हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या का मामला है।

चूंकि परिवार वालों ने रायफल पहले से लोड न होने की बात कही है इसलिये इसे दुर्घटनावश गोली चलने का मामला भी नहीं माना जा रहा है। लेकिन आत्महत्या की कोई वजह सामने न आने से पुलिस के यह मामला एक गुत्थी बना हुआ है।

बहरहाल पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है। गौरव कौशलपुरी के सनातन धर्म विद्यालय में कक्षा 8 का छात्र था इसलिये कल विद्यालय खुलने पर पुलिस वहां जाकर गौरव के साथी छात्रों और शिक्षकों से भी पूछताछ करेगी जिससे कोई क्लू मिल सके।












Click it and Unblock the Notifications