ACCIDENT VIDEO: देखिए, मुजफ्फरनगर में हुए हादसे का वीडियो, कार ने हवा में उछाला

मुजफ्फरनगर। यूपी में मुज़फ्फरनगर के दिल्ली देहरादून हाईवे एनएच 58 पर सोमवार की शाम दिल्ली की तरफ से आ रही तेज़ रफ़्तार कार ने एक साइकिल सवार को हवा में उछाल दिया जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

साइकिल सवार को मारी टक्कर

साइकिल सवार को मारी टक्कर

दरअसल जनपद मुज़फ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महमूदनगर निवासी सद्दाम सोमार शाम को रोज़ाना की भांति साइकिल पर सवार होकर रामपुर तिराहा हाईवे पर स्थित होटल पर काम करने के लिए जा रहा था। उसी समय होटल के सामने पहुंचने पर दिल्ली की तरफ से आ रही एक तेज़ रफ्त्तार ईऑन कार ने उसे टक्कर मार दी।

वीडियो सीसीटीवी में कैद

वीडियो सीसीटीवी में कैद

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि साईकल पर सवार सद्दाम कई फुट ऊपर उछल कर ज़मीन पर जा गिरा। सद्दाम को आस पड़ोस के लोगों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा। एक्सीडेंट की ये सारी वारदात एक होटल पर लगे सी सी टीवी कैमरे में क़ैद हो गई।

साइकिल सवार बुरी तरह घायल

सीसीटीवी पुटेज में आप खुद देख सकते हैं कि किस तरह इस दुर्घटना में साइकिल सवार सद्दाम हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरता है। बहरहाल जानकारी मिली है कि दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है। इसी कारण अभी तक पुलिस को इस मामले में कोई जानकारी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+