VIDEO: 'मेहंदीपुर बालाजी' जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 20 से ज्यादा घायल

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर हाईवे पर तेज गति से आ रही अनियंत्रित बस अचानक पलट गई। जिस वजह से इसमें सवार 20 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। इस बस में तकरीबन 55 श्रद्धालु सवार थे जो सहारनपुर से मेहंदीपुर बालाजी राजस्थान जा रहे थे। सभी घायलों को बस से निकालकर इलाज के लिए मुजफ्फरनगर मेडिकल और जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है। घायलों में कई श्रद्धालुओं की हालत गंभीर है।

muzaffarnagar bus going to mehandipur balaji got accident in uttar pradesh

दरअसल मामला मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के एनएच-58 हाईवे का है जहां पर अचानक तेज गति से आ रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलट गई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर नशे में था जिस वजह से बस पलटी है। साथ ही साथ श्रद्धालुओं का यह भी कहना है कि बस तेज गति से भी थी।

muzaffarnagar bus going to mehandipur balaji got accident in uttar pradesh

इसके अलावा हाईवे पर मंसूरपुर सर शादीलाल शुगर मिल कि मैली भी पढ़ी हुई थी और आज बारिश होने के बाद पूरे हाईवे पर फैल गई थी। इस वजह से भी हादसा होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। बहरहाल सभी घायलों को अस्पताल भिजवा दिया गया है जहां पर उनका इलाज कराया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+