बाबरी विध्वंस: मुस्लिम महिलाओं ने उठाई अयोध्या में राम मंदिर बनाने की मांग

अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर को बनाने की मांग अब यूपी के हापुड़ में भी उठने लगी है। यहां आज दर्जनों मुस्लिम महिलाओं ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने की मांग उठाई और अखिल भारतीय मुस्लिम महिला उत्पीड़न प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा इकरा चौधरी के साथ मिलकर सीएम के नाम एसडीएम अजय श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया है। मुस्लिम महिलाओं का अयोध्या में राम मंदिर बनाने की वकालत करना थोड़ा आश्चर्यचकित करता है।

muslim women raise demand to build ram mandir in hapur

प्रदेश अध्यक्षा इकरा चौधरी और दर्जनों मुस्लिम महिलाओ का कहना है की लगातार अयोध्या में राम मंदिर बनाने की मांग चली आ रही है और हमारी भी यही मांग है की अयोध्या में राममंदिर को बनाया जाए और हमें ये उम्मीद है की सरकार हमारी जरुर सुनेगी। आपको बता दें की राम मंदिर को लेकर लगातार सियासत जारी है और नेताओं की बयानबाज़ी भी सामने आ रही है तो वहीं 6 दिसम्बर यानी आज मुस्लिम महिलाएं भी अयोध्या में राम मंदिर बनने के लिए सड़कों पर आ गईं हैं। सीएम के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है और मांग की है की अयोध्या में मंदिर जल्द से जल्द बनाया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+