यूपी में दोगुनी हो गई BJP के मुस्लिम सदस्यों की संख्या! किस इलाके में सबसे ज्यादा बढ़ी? चौंकाने वाली रिपोर्ट
BJP Muslim membership UP: लोकसभा चुनावों में यूपी में बीजेपी की सीटें कम हुईं तो ऐसा कहा गया कि मुसलमानों की रणनीतिक वोटिंग ने इसकी लुटिया डुबोने का काम किया है, जिससे उसे अपने दम पर बहुमत नहीं मिला। लेकिन, भाजपा की सदस्यता अभियान के आंकड़ें कुछ अलग ही कहानी बयां कर रहे हैं। इसके मुताबिक एक दशक में भाजपा के मुस्लिम सदस्यों की संख्या राज्य में दोगुनी हो गई है।
टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक जब 2014 में यूपी में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद भाजपा केंद्र में अपने दम पर पहली बार सत्ता में आई थी और नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री थे, तब चलाए गए सदस्यता अभियान में यूपी के करीब 1.25 लाख मुसलमान पार्टी के प्राथमिक सदस्य बने थे।

यूपी में डबल हो गए भाजपा के मुस्लिम सदस्य
लेकिन, मौजूदा सदस्यता अभियान के पहले चरण में ही यह संख्या 2.35 लाख तक (24 सितंबर, 2024 तक) पहुंच चुकी थी, जो कि पिछले सदस्यता अभियान के लगभग 90% है। यह एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम है, क्योंकि उत्तर प्रदेश में मुसलमान एक बहुत बड़ा वोट बैंक हैं और पारंपरिक तौर पर बीजेपी-विरोधी वोटर माने जाते रहे हैं।
यूपी बीजेपी के मुस्लिम मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में राज्य में भाजपा के मुस्लिम सदस्यों की संख्या 2.5 लाख पार कर जाने की संभावना है। उन्होंने कहा है कि अभी का जो अनुमान है, वह रेफरल लिंक पर आधारित सदस्यता अभियान के मुताबिक है।
अब घर-घर जाएंगे बीजेपी के कार्यकर्ता
उनका कहना है, 'अब हम अभियान को तेज करने के लिए मुसलमान परिवारों के बीच जाएंगे।' वैसे बीजेपी का सदस्यता अभियान दूसरे चरण में प्रवेश कर चुका है और यह 15 अक्टूबर तक चलेगा।
पश्चिमी यूपी से सबसे ज्यादा मुसलमान बने बीजेपी के प्राथमिक सदस्य
आंकड़े बता रहे हैं कि भाजपा में सबसे ज्यादा मुसलमानों ने राजनीतिक तौर पर बेहद ही महत्वपूर्ण पश्चिम यूपी से इसकी प्राथमिक सदस्यता ली है। इस इलाके से कम से कम 81,677 मुसलमान बीजेपी के प्राथमिक सदस्य बने हैं।
इसके बाद ब्रज क्षेत्र है, जहां 37,857 मुसलमान बीजेपी के मेंबर बने हैं। इसी तरह अवध क्षेत्र से 31,631, काशी से 31,461 और कानपुर से 28,634 लोगों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की है। जबकि, गोरखपुर क्षेत्र से सबसे कम 25,963 मुसलमानों ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता हासिल की है।
मुसलमानों को भाजपा से जोड़ने के लिए चल रहा है बड़ा अभियान
बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा इस सदस्यता अभियान के लिए 17 सितंबर से ही सक्रिय है। इसके लिए उसने मदरसों और दरगाहों के आसपास कार्यक्रम आयोजित किए हैं, वहीं अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों तक भी पहुंचे हैं और प्रभावशाली सूफी नेताओं से भी संपर्क किया है।
भाजपा में मुसलमानों को शामिल करने के लिए पार्टी ने जमात उलेमा ए हिंद (JUH) और उलमा फाउंडेशन (UF) की भी मदद ली है, जिन्होंने इस अभियान में उसकी काफी सहायता की है।
विधानसभा उपचुनावों से पहले बीजेपी के लिए महत्वपूर्ण घटनाक्रम
यूपी में 10 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव होने वाले हैं और इस दौरान मुसलमानों के बीच अपना जनाधार बढ़ाना और प्रभावशाली मुस्लिम नेताओं से संपर्क बढ़ाना राजनीतिक तौर पर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
हालांकि, मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी को बीजेपी का यह अभियान फूटी आंखों नहीं सुहा रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हाफिज गांधी ने कहा है, बीजेपी की ओर से यह 'आंकड़ों के खेल' से ज्यादा कुछ भी नहीं है।
उनके मुताबिक, 'बीजेपी पहले मुसलमानों के कल्याण के लिए अपनी योजना बताए। बीजेपी सरकार में इस समुदाय पर अत्याचार हो रहे हैं। यह समुदाय इसकी बुलडोजर पॉलिटिक्स की सबसे बड़ा पीड़ित है।'
वैसे भाजपा नेताओं की मानें तो उनके मुताबिक पार्टी की सरकारों की कल्याणकारी योजनाओं के मुस्लिम सबसे बड़े लाभार्थी रहे हैं। विश्लेषकों का मानना है कि दरअसल पार्टी विपक्ष के सबसे बड़े वोट बैंक में अपना एक जनाधार विकसित करना चाहती है, ताकि उसको लेकर जो एक धारणा बनाई गई है, उससे वह बाहर निकल सके।
-
DMK Manifesto Tamil Nadu Polls: महिलाओं को ₹2000 महीना-₹8000 के कूपन, कैसे ये प्लान बनेगा गेम चेंजर? -
Kerala Election 2026: त्रिशूर में मोदी का मेगा शो, क्या BJP की एंट्री से बंटेगा LDF-UDF का मुस्लिम वोट बैंक? -
'मोटा भाई, जवाब चाहिए’, अमित शाह की 'चार्जशीट' के जवाब में TMC ने जारी की ‘काउंटर-चार्जशीट’, BJP पर लगाए आरोप -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर?












Click it and Unblock the Notifications