कानपुर: मुस्लिम शख्स को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पीटा, जबरन लगवाए जय श्रीराम के नारे
कानपुर, अगस्त 12: उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के लिंचिंग की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कानपुर में एक 45 वर्षीय मुस्लिम व्यक्ति को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सड़क पर घुमाया गया, उसके साथ मारपीट की और "जय श्री राम" के नारे लगवाए। बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस घटना के वीडियो में कुछ लोग एक मुस्लिम रिक्शा चालक की पिटाई करते हुए नजर आ रहे हैं और इस दौरान वे उससे कथित रूप से 'जय श्री राम' का नारा लगाने को कह रहे हैं।

वीडियो में रिक्शा चालक की बच्ची हमलावरों के आगे अपने पिता को छोड़ देने की मिन्नतें करती गिड़गिड़ाती नजर आ रही है, बाद में कुछ पुलिसकर्मी उस रिक्शा के चालक को अपनी जीप से ले जाते नजर आ रहे हैं। दरअसल कानपुर की एक बस्ती में दो पड़ोसी कुरैशा और रानी के परिवार में बाइक के मुद्दे को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था, इसमें कुरैशा ने रानी पर मारपीट की एफआईआर की तो रानी ने कुरैशा के लड़कों पर छेड़खानी का केस दर्ज करवा दिया। इसके बाद इस मामले बजरंग दल की एंट्री हो गई।
घटना के पहले बजरंग दल वे वहां पर एक सभा भी की थी। बजरंग दल इसे धर्मांतरण से जुड़ा मामला बता रहा है। बर्रा इलाके की रहने वाली रानी नामक दलित महिला ने आरोप लगाया था कि उनके पड़ोस में रहने वाला मुस्लिम युवक अफ्तार अहमद उसका धर्म परिवर्तन कराना चाहता है। इसके बाद बजरंग दल के कुछ लोग कुरैशा के घर पहुंचे, लेकिन उन्हें कुरैशा के बेटे नहीं मिले। उन्हें मौके पर कुरैशा के देवर अफसार मिल गए।
बजरंग दल के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट की। कानपुर की पुलिस उपाधीक्षक (दक्षिणी) रवीना त्यागी ने बताया कि यह घटना बुधवार को कानपुर के बर्रा इलाके में रामगोपाल क्रॉसिंग के पास कच्ची बस्ती में घटित हुई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही की जा रही है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में शामिल किसी भी संगठन या व्यक्ति का नाम नहीं लिया है।
वारदात के शिकार हुए ई-रिक्शा चालक ने बताया कि बुधवार अपराह्न करीब तीन बजे कुछ लोग गाली-गलौज करते हुए उसे मारने पीटने लगे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने हमलावरों के चंगुल से उसे बचाया है। बजरंग दल के हमलावरों का आरोप है कि हमने दो दिन पहले ही पुलिस से धर्म परिवर्तन कराने की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया तो हम लोगों ने एक्शन लिया।












Click it and Unblock the Notifications