मुरली मनोहर जोशी ने योगी आदित्यनाथ को जुगाड़ का सुझाव दिया
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सरकार को बेहतर ढंग से चलाने के लिए एक खास सलाह दी है। उन्होंने कहा कि आपको बेहतर तरह से प्रशासन को चलाने के लिए जुगाड़ की जरूरत होगी, सरकार चलानी है तो जुगाड़ करना पड़ेगा। जोशी ने कहा कि मुझे नहीं पता कि आप कितना जुगाड़ कर सकते हैं, लेकिन आपको तत्कालीन समाधान के लिए इन जुगाड़ का इस्तेमाल करना पड़ेगा, यह राजनीति में जरूरी होता है।

Recommended Video

मौजूद थे सीएम भी
मुरली मनोहर जोशी ने यह बयान शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान दिया, जिस वक्त मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। जोशी पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित हैं, वह राजभवन में एक कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। इस मौके पर राजभवन में राज्यपाल राम नाईक ने उनका सम्मान किया। मुरली मनोहर जोशी के अलावा राज्यपाल ने चार अन्य लोगों को भी सम्मानति किया, इसमें देवी प्रसाद द्विवेदी, कृष्ण राम चौधरी, हरिहर कृपालु त्रिपाठी, मदन माधव गोड़बोले भी शामिल हैं। राम नाईक ने सभी लोगों को एक शॉल और किताब भेंट की
24 जनवरी को यूपी दिवस
मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि पद्म अवार्ड के साथ किसी और तरह की सुविधा नहीं मिली है, लेकिन यह मानसिक संतुष्टि देता है। उन्होंने कहा कि देश में कई ऐसे लोग हैं जो इस सम्मान के लायक हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पास बहुत कम समय बचा है, हालांकि यूपी सरकार मुझसे मार्गदर्शन करने को कहती है, लेकिन मेरे पास बहुत कम समय बचा है। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल के सुझाव पर ही हमने यूपी दिवस 24 जनवरी को मनाने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के दिग्गज लोगों का सरकार सम्मान करेगी जिन्होंने अपने क्षेत्र में बेहतर काम किया है, हम कोशिश करेंगे कि प्रदेश को नई पहचान दे सके।












Click it and Unblock the Notifications