शादी में मिला था सूटकेस, पति ने हत्या कर उसी में बंद कर शव नाले में फेंका
ग्रेटर नोएडा। राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिसरख थाना क्षेत्र निवासी एक महिला शनिवार से ही गायब थी। उसका शव एक सूटकेस में इंदिरापुरम के पास कनावनी नाले में मिला। परिजनों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस ने इस मामले में पति समेत चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार महिला ने बीते साल ही लव मैरिज की थी। वो पांच माह की गर्भवती भी थी। महिला के परिजनों की मानें तो उसका 5 लाख रुपए और कार ना मिलने से नाखुश था। सीओ इंदिरापुरम धर्मेंद्र चौहान के अनुसार मंगलवार शाम कनावनी के नाले के पास शव होने की सूचना मिली।
{photo-feature}












Click it and Unblock the Notifications