यूपी: चचेरे भाइयों ने भाई को मारी 6 गोली, नहीं मरा तो रेत दिया गला

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में जमीनी रंजिश के चलते चचेरे भाइयों ने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। जब मन नहीं भरा तो आरोपियों ने धारदार हथियार से भी कई वार किए। उसके बाद लाश को नहर के किनारे फेंक कर फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर मृतक की पत्नी अपने खेतों की तरफ दौड़ी तो हत्यारे भाई ने भाभी पर भी गोलियां चलाईं। लेकिन वह खेत में छुप गई, जिससे उसकी जान बच गई। फिलहाल पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

घात लगाकर किया हमला

घात लगाकर किया हमला

घटना कांट थाना क्षेत्र के रमापुर गांव की है। कुलदीप सिंह (40) मंगलवार रात को बाइक से अपने घर जा रहा था। खेत पर जाते वक्त चचेरे भाई गुरप्रीत सिंह व उसके साथियों ने घात लगाकर कुलदीप सिंह पर फायर कर दिए। आरोपियों ने कुलदीप सिंह को 6 गोलिया मारी, लेकिन कुलदीप नहीं मरा तो आरोपियों ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। हमले में कुलदीप की मौके पर ही मौत हो गई।

भाभी को भी कि मारने की कोशिश

भाभी को भी कि मारने की कोशिश

बता दें कि गोलियों की आवाज सुनकर कुलदीप की पत्नी परविंदर कौर घटना स्थल पर पहुंच गई। बता दें कि परविंदर कौर पर हत्यारों ने गोली चलाई लेकिन परविंदर बाल-बाल बच गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्ट के लिए अस्पताल भेज दिया है।

जमीन का था विवाद

जमीन का था विवाद

मृतक की पत्नी परविंदर कौर ने बताया कि कुलदीप सिंह का अपने चचेरे भाई गुरप्रीत सिंह से दो एकड़ खेत को लेकर पिछले काफी समय से विवाद चल रहा है। इसलिए कुलदीप जमीन को दान करना चाहता था। लेकिन आरोपियों उससे पहले कुलदीप की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर चार आरोपियों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी केबी सिंह ने बताया कि हत्या के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फिलहाल आरोपी फरार है, जिन्हें जल्दी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+