शायर मुन्नवर राणा ने बेटे की गिरफ्तारी के बाद सरकार पर निकाला गुस्सा बोले- इनकी नज़र में हर मुसलमान आतंकवादी
लखनऊ, 26 अगस्त। देश के मशहूर शायर मुनव्वर राणा की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं। अफगानिस्तान पर बयान देने के बाद यूटर्न लेने वाले मुनव्वर राणा के बेटे तबरेज राणा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी भी कर रही थी, वहीं बुधवार को रायबरेली पुलिस ने लखनऊ शायर के फरार चल रहे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। बेटे की गिरफ्तारी के बाद शायर पिता मुन्नवर राणा ने बेटे की अरेस्ट होने पर गिरफ्तारी पर गुस्सा जताया है।

मुन्नव्वर राणा के बेटे को इस आरोप में किया गया है अरेस्ट
बता दें तबरेज राणा प्रॉपर्टी विवाद के चलते खुद पर फायरिंग करवाई थी और फिर साजिश के तहत अपने चाचा और भाइयों को नामजद किया था। जिसके बाद तबरेज पर अपने चाचाओं को झूठे केस में फंसाने के लिए खुद पर हमला करवाने का आरोप है। रिपोर्ट के बाद कोर्ट ने तबरेज के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।

शायर मुन्नवर राणा ने कहा- सरकार मुसलमानों को टारगेट कर रही है
शायर मुन्नवर राणा ने यूपी सरकार पर जमकर गुस्सा निकाला। उन्होंने कहा सरकार मुसलमानों को टारगेट कर रही है। इस हिंदुस्तान में भी लोग हैं जो अंग्रेजों से ज्यादा खराब हैं। मुन्नवर राणा ने बेटे की गिरफ्तारी को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस महकमें पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा ये पुलिस है कहीं से भी कुछ भी निकाल सकती हैं, मेरे पेट में शराब की दो बोरी भी निकाल सकती है।

उनकी नज़र में हर मुसलमान आतंकवादी है
शायर ने कहा मुझे परेशन करने के लिए अब मेरे बेटे को अरेस्ट किया गया है। राणा ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी नज़र में हर मुसलमान आतंकवादी है।

मुन्नव्वर राणा के बयान पर यूसर्ज ने दिया ये रिएक्शन
शायर मुन्नव्वर राणा के बेटे की गिरफ्तारी पर दिए गए बयान पर लोग सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।कुछ लोग पुलिस की कार्रवाई सही ठकरा रहा है तो कोई उनके समर्थन में बातें कर रहा है। एक यूजर ने लिखा मेरे बेटे ने गुनाह किया, मेरे हिस्से में विक्टिम कार्ड आया। एक ने लिखा अरे राणाजी ये तो सिर्फ ट्रेलर है अभी पिक्चर.....वहीं एक ने लिया क्या बेटे ने गलती नहीं की थी राणा साहब। आप तो पक्के धूर्त मुसलमान हो। एक ने लिखा इसका मतलब तुम्हारा बेटा अरेस्ट हो जाए तो सभी मुसलमानों को सरकार आतंकवादी समझती है। क्या ज़हर फैलाते हो ?












Click it and Unblock the Notifications