नगर निगम का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न, जयपाल बने प्रदेश उपाध्यक्ष

बरेली। उत्तर प्रदेश स्थानीय विभाग कर्मचारी महासंघ के दो दिवसीय 5वें प्रान्तीय अधिवेशन लखनऊ में संपन्न हुआ। जिसमें बरेली नगर निगम कर्मचारी संघ ने हिस्सा लिया। महासंघ के चुनाव में बरेली नगर निगम में कार्यरत जयपाल सिंह पटेल को प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। इससे पहले जयपाल सिंह प्रदेश सचिव का पद संभाल रहे थे। इसके अलावा महक सिंह को प्रचार मंत्री बनाया गया है।

Lucknow Federation

प्रांतीय अधिवेशन में प्रदेेश की 5 नगर पालिकाएं एंव 14 नगर निगम शामिल हुए। चुनाव में नगर विकास के विशेष सचिव प्रकाश सिंह एवं महापौर दिनेश शर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण और लखनऊ के नगर निगम आयुक्त राकेश कुमार सिंह ने कार्यक्रम का समापन कराया। प्रांतीय अधिवेशन के चुनाव से बरेली निगम के कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिसमें मेराज वली खां, हरीश भारती, सुरेंद्र मोहन सक्सेना, सचिन सक्सेना, संतोष गुप्ता, प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह आदि कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी।

इनको मिली जिम्मेदारी
अध्यक्ष-शशि कुमार मिश्र लखनऊ, महामंत्री-राकेश कुमार अग्निहोत्री गाजियाबाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमाकांत मिश्र कानपुर, उपाध्यक्ष-संजय सिंह वाराणसी, सतीश शर्मा-आगरा, प्रदीप इलाहाबाद, नैन सिंह चैधरी गाजियाबाद, कृपाल सिंह मेरठ, मो अली वारसी मुरादाबाद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+