Puja Special Train: मुम्बई सेन्ट्रल-कानपुर अनवरगंज ट्रेन के संचलन अवधि का हुआ विस्तार
Mumbai Central-Kanpur Anwarganj Weekly Puja Special train News Indian Railway: भारतीय रेल यात्रियों को राहत देने के लिए प्रयत्नशील है। आगामी त्योहारों के मद्देनजर रेलवे ने खास तैयारी कर ली है। इसी क्रम में 09185 - 09186 मुम्बई सेन्ट्रल-कानपुर अनवरगंज-मुम्बई सेन्ट्रल साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मुम्बई सेन्ट्रल से 28 दिसम्बर, 2025 तक प्रत्येक रविवार को तथा कानपुर अनवरगंज से 29 दिसम्बर, 2025 तक प्रत्येक सोमवार को निम्नवत किया जायेगा।
09185 मुम्बई सेन्ट्रल-कानपुर अनवरगंज साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 28 दिसम्बर, 2025 तक प्रत्येक रविवार को मुम्बई सेन्ट्रल से 11.00 बजे प्रस्थान कर बोरीवली से 11.36 बजे, वापी से 13.24 बजे, वलसाड से 13.45 बजे, सूरत से 14.33 बजे, बड़ोदरा से 16.38 बजे, रतलाम से 20.25 बजे, दूसरे दिन कोटा से 00.40 बजे, गंगापुर सिटी से 02.40 बजे, भरतपुर से 05.10 बजे, मथुरा जं0 से 07.35 बजे, मथुरा कैण्ट से 07.50 बजे, हाथरस सिटी से 08.27 बजे, कासगंज से 09.50 बजे, फर्रूखाबाद से 11.30 बजे, कन्नौज से 13.05 बजे तथा बिल्हौर से 13.27 बजे छूटकर कानपुर अनवरगंज 15.35 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 09186 कानपुर अनवरगंज-मुम्बई सेन्ट्रल साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी कानपुर अनवरगंज से 29 दिसम्बर, 2025 तक प्रत्येक सोमवार को कानपुर अनवरगंज से 18.25 बजे प्रस्थान कर बिल्हौर से 19.04 बजे, कन्नौज से 19.28 बजे, फर्रूखाबाद से 21.20 बजे, कासगंज से 23.00 बजे, हाथरस सिटी से 23.50 बजे दूसरे दिन मथुरा कैण्ट से 01.00 बजे, मथुरा जं0 से 01.15 बजे, भरतपुर से 03.10 बजे, गंगापुर सिटी से 04.40 बजे, कोटा से 06.35 बजे रतलाम से 10.40 बजे, बड़ोदरा से 14.50 बजे, सूरत से 16.25 बजे, वलसाड से 17.29 बजे, वापी से 17.52 बजे तथा बोरीवली से 20.10 बजे छूटकर मुम्बई सेन्ट्रल 20.55 बजे पहुँचेगी।
इस विशेष गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 03, शयनयान श्रेणी के 12, साधारण द्वितीय श्रेणी के 02 तथा एसएलआरडी के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications