UP: समाजवादी पार्टी के कार्यालय से हटाई गई मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा, नगर पालिका की ओर से की गई कार्रवाई
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश की हरदोई नगर पालिका ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा सपा कार्यालय से हटा दी है। छह फीट ऊंची इस प्रतिमा को हटाने के पीछे नगर पालिका ने बिना अनुमति के इसे लगाया जाना बताया । वहीं सपा जिलाध्यक्ष ने भी इसे हटाने को लेकर अपना पक्ष रखा है।
नगरपालिका परिषद के मुताबिक, सपा नेता मुलायम सिंह यादव की यह प्रति कार्यालय के चबूतरे पर बिना अनुमति के लगाई गयी थी। इसे हटाने के लिए पहले नोटिस दिया जा चुका था। जब 24 घंटे बाद भी इसे नहीं हटाया गया तब परिषद के कर्मचारियों ने इसे वहां से हटाने का काम किया है।

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेता जी की इस प्रतिमा को धन इकठ्ठा कर दस लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया था। यह जगह नगर पालिका परिषद से कुछ दूरी पर है। 23 सितंबर को नगर निकाय ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए एक नोटिस जारी किया और एसपी कार्यालय में इसकी एक प्रति चिपका दी थी। प्रशासन ने इतना दबाव बना दिया था कि हमने खुद इस प्रतिमा को यहां से हटा दिया था।












Click it and Unblock the Notifications