मुलायम सिंह यादव ने नीतीश को बताया सबसे बड़ा विश्वासघाती

बिहार में जिस तरह से नीतीश कुमार ने महागठबंधन का साथ छोड़कर बीजेपी के सहयोग से नई सरकार बनाई है, उस पर मुलायम सिंह यादव ने निशाना साधा है।

नई दिल्ली। बिहार में जिस तरह से नीतीश कुमार ने महागठबंधन का साथ छोड़कर बीजेपी के सहयोग से नई सरकार बनाई है, उस पर मुलायम सिंह यादव ने निशाना साधा है। नीतीश कुमार पर बड़ा हमला करते हुए मुलायम सिंह यादव ने उनको सबसे बड़ा विश्वासघाती बताया है। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने केवल लालू प्रसाद यादव से ही विश्वासघात नहीं किया है, उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी धोखा दिया है।

मुलायम सिंह यादव ने नीतीश को बताया सबसे बड़ा विश्वासघाती

मुलायम का नीतीश कुमार पर बड़ा हमला

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव ने कहा कि नीतीश कुमार विश्वासघात में मास्टरी हासिल कर चुके हैं। ईटी से बातचीत में उन्होंने नीतीश कुमार के नेता के तौर पर विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए हैं। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि क्या ये एक सत्ता चला रही पार्टी की नीति है, क्या ये राजनीति है?

मुलायम सिंह यादव ने कहा कि 2015 के चुनाव में नीतीश कुमार ने बीजेपी को रोकने की रणनीति बनाई। उस समय उन्होंने अपने विरोधी रहे लालू प्रसाद यादव से भी दोस्ती की। हालांकि जब उन्हें महसूस हुआ कि अपनी कुर्सी नहीं बचा पाएंगे तो उन्होंने बीजेपी की गोद में जाना ज्यादा सही लगा। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि नीतीश कुमार ने बीजेपी से दोस्ती के लिए भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया और इसी के सहारे बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना ली। 2019 के चुनाव को लेकर विपक्ष को खास रणनीति बनाने की बात उन्होंने कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+