अखिलेश यादव के बारे में बोले मुलायम- जो अपने बाप का नहीं हुआ वो किसी का नहीं होगा
हाल ही में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में भी पिता-पुत्र को एक साथ मंच पर देखा गया था। अखिलेश यादव ने मुलायम के लिए अपनी कुर्सी छोड़ी थी।
मैनपुरी। समाजवादी पार्टी के नेता और सांसद मुलायम सिंह यादव ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और अपने बेटे अखिलेश यादव पर भड़ास निकाली है। मैनपुरी में एक कार्यक्रम के दौरान मुलायम ने अखिलेश यादव को लेकर ऐसी बात कह डाली जिसके अब लोग उम्मीद भी नहीं कर रहे थे।

सब-कुछ ठीक होने की थी अटकलें
एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, 'जो अपने बाप का नहीं हुआ वो किसी का नही हो सकता।' मुलायम का यह बयान ऐसे समय में आया है जब उनके बीच सब-कुछ ठीक होने का दावा किया जा रहा था। READ ALSO: योगी सरकार में 'वर्दीवाले रोमियो' पर भी आई आफत, एक सस्पेंड, दूसरा लाइन हाजिर
योगी के शपथ ग्रहण में साथ दिखे थे दोनों
हाल ही में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में भी पिता-पुत्र को एक साथ मंच पर देखा गया था। अखिलेश यादव ने मुलायम के लिए अपनी कुर्सी छोड़ी थी और कहा जाता है कि कार्यक्रम के बाद मुलायम सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कान में कहा था कि वह अखिलेश का ख्याल रखें। READ ALSO: यूपी के बाद बिहार में भी अवैध बूचड़खाने सील करने का आदेश
बता दें कि यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले सपा में तकरार बढ़ी थी और अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव की जगह खुद को पार्टी अध्यक्ष घोषित कर दिया। अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल के कामकाज से नाराज थे, जबकि मुलायम, शिवपाल को साथ लेकर चलने की बात कह रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications