योगी सरकार में 'वर्दीवाले रोमियो' पर भी आई आफत, एक सस्पेंड, दूसरा लाइन हाजिर
एसएचओ एसपी उपाध्याय पर एक महिला ने उत्पीड़न का आरोप लगाया, जिसके बाद उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया। एसएचओ पर महिला को आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप है।
लखनऊ। यूपी की योगी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड बनाया लेकिन कुछ पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी छोड़कर खुद रोमियो बन रहे हैं। हाल ही में दो पुलिसकर्मियों पर महिलाओं से छेड़छाड़ और उत्पीड़न के मामले में कार्रवाई की गई है। दो अलग-अलग मामलों में इन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है।

Whatsapp पर आपत्तिजनक मैसेज भेजे
पहली घटना बदायूं जिले के बिसौली की है। यहां थाने के एसएचओ एसपी उपाध्याय पर एक महिला ने उत्पीड़न का आरोप लगाया, जिसके बाद उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया। महिला ने लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि एसएचओ ने उसे वाट्सऐप पर आपत्तिजनक मैसेज भेजे हैं और अकेले मिलने का दबाव बनाया है। READ ALSO: नई-नवेली दुल्हन को सिगरेट से जलाता था पति, सास-ससुर ने भी किया उत्पीड़न
पिता ने किया था फोन
परेशान होकर महिला ने बरेली रेंज के आईजी से शुक्रवार को मुलाकात की और शिकायत दर्ज कराई। लिखित शिकायत में महिला ने कहा कि उपाध्याय ने उसके नंबर पर तब मैसेज करना शुरू कर दिया जब उसके पिता ने एक शिकायत दर्ज कराने के लिए फोन किया था। पीड़िता ने कहा, 'मेरे पिता ने एक बार मेरा फोन शिकायत दर्ज कराने के लिए इस्तेमाल किया था। इसके बाद पुलिसवाले ने मुझे वाट्सऐप पर गंदे मैसेज भेजना शुरू कर दिया। जब मैंने उसे वाट्सऐप पर ब्लॉक कर दिया तो उसने मेरे पिता के खिलाफ फर्जी केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया।'

आईजी ने कहा, 'हम इस मामले की जांच कर रहे 'हैं। मैंने बदायूं के एसएसपी को निर्देश दिया है कि वे आरोपी एसएचओ को पुलिस लाइंस भेजकर जांच शुरू करें।' READ ALSO: पुलिसवालों ने किंग कोबरा को बोतल से पानी पिलाया, VIDEO हुआ वायरल
शाहजहांपुर में एसआई की करतूत
दूसरा मामला शाहजहांपुर का है। एक महिला की ओर से ऐसी ही शिकायत मिलने के बाद एसएसपी ने सब-इंस्पेक्टर राकेश शर्मा को सस्पेंड कर दिया। महिला ने एसपी को इंस्पेक्टर के फोन कॉल की एक रिकॉर्डिंग भी दी। लिखित शिकायत में महिला ने बताया कि एसआई से उसकी पहचान एक मामले की जांच के दौरान हुई। इसके बाद वह उसे वाट्सऐप पर मैसेज भेजने लगा। उसने उसे कई बार आपत्तिजनक मैसेज भी भेजे। फिलहाल उसे सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications