डिंपल यादव कन्नौज के बदले आगरा से करेंगी प्रचार अभियान का आगाज

समाजवादी पार्टी ने ज्यादातर ऐसी सीटों पर ही डिंपल को प्रचार के लिए उतारने का फैसला किया है, जहां समाजवादी पार्टी की अच्छी पकड़ मानी जाती है।

लखनऊ। यूपी चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, सारे दल दमकर चुनाव प्रसार में लगे हैं, इसी क्रम में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव भी आज से चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने जा रही हैं। डिंपल यादव आज आगरा के बाह विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगी, जिसमें उनके साथ मंच पर नजर आएंगी फिल्म अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन

कन्नौज से नहीं आगरा से होगा चुनाव प्रचार अभियान का आगाज

पहले खबर आई थी कि डिंपल कन्नौज के छिबरामऊ में जनसभा करेंगी लेकिन पार्टी ने ऐन वक्त पर उनके जनसभा कार्यक्रम में बदलाव कर दिया, जिसके बाद डिंपल अब जया बच्चन के साथ आगरा में सभा करेंगी।सपा ने अभी तक जारी सभी स्टार प्रचारकों की सूची में डिंपल यादव और जया बच्चन का नाम शामिल कर रखा है।

खास बातें

  • डिंपल यादव व जया बच्चन का संयुक्त चुनावी भ्रमण आगरा विधानसभा बाह में आज12 बजे होगा।
  • यहां से अंशू रानी निषाद सपा की प्रत्याशी हैं।
  • दोनों नेता अशू के लिए जनता से वोट मांगने की अपील करेंगी।
  • इसके बाद दोनों नेता आगरा छावनी में प्रत्याशी ममता टपलू के समर्थन में चुनावी जनसभा करेंगी।
  • और उसके बाद एत्मादपुर विधानसभा में राजबेटी देवी के लिए भी प्रचार करेंगी।
  • समाजवादी पार्टी ने ज्यादातर ऐसी सीटों पर ही डिंपल को प्रचार के लिए उतारने का फैसला किया है, जहां समाजवादी पार्टी की अच्छी पकड़ मानी जाती है।
  • इसी क्रम में वह अपने अभियान की शुरुआत आगरा से करेंगी।
  • यूपी विधानसभा चुनाव 2017: स्टार प्रचारक बनीं बहू-बेटियां, रोचक दंगल
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+