झांसी पहुंचे एमपी सीएम मोहन यादव, अनुराग शर्मा के समर्थन में किया रोड शो
Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार 15 मई को झांसी पहुंचे। यहां सीएम यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा के समर्थन में रोड शो किया।
खबर के मुताबिक, एमपी सीएम मोहन यादव बुधवार दोपहर को दतिया एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वे हेलिकॉप्टर के दौरान उत्तर प्रदेश के झांसी पहुंचे। यहां पूर्व ग्रह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एयरपोर्ट पहुंचे और उन्होंने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश करके जगह-जगह उनका स्वागत किया। इस दौरान सीएम यादव ने अनुराग शर्मा के लिए वोट मांगे।
ऐसा बताया जा रहा है कि रोड शो के बाद एमपी सीएम मोहन यादव झांसी से दतिया आएंगे और यहां से वे वापस भोपाल के लिए रवाना होंगे। इस दौरान सीएम यादव ने कहा कि जय भाजपा-विजय भाजपा के उद्घोष से बुंदेलखंड की धरती गुंजायमान है, झांसी की गली-गली मोदीमय है।
ये उत्साह माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की सफलता की तस्वीर है। झांसी में जनता-जनार्दन का ये सैलाब इस विश्वास को दृढ़ कर रहा है कि 'वीरों की तीर्थस्थली बुंदेलखंड' का हर वोट विकास को समर्पित होगा एवं मां भारती के आंचल में फिर से कमल खिलेगा।










Click it and Unblock the Notifications